फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   b.tech counseling for iiit and nit

IIIT, NIT के लिए काउंसलिंग जारी, बस दो दिन बचे

Thu, 10 Jul 2014 04:31 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 10 Jul 2014 04:31 PM IST
विज्ञापन
b.tech counseling for iiit and nit

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इंफोर्मेशन टेक्नोलॉजी (आईआईआईटी) और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एनआईटी) सहित देश के कुल 53 तकनीकी शिक्षा संस्थानों में बीटेक में दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

विज्ञापन


सीबीएसई की ओर से मंगलवार की देर शाम जेईई मेंस रैंक जारी करते ही केंद्रीय काउंसिलिंग बोर्ड ने काउंसिलिंग शुरू कर दी।

उत्तराखंड में हैं 150 सीटें
इस काउंसिलिंग में देश के नौ आईआईआईटी और 23 एनआईटी के अलावा कई राज्यों के तकनीकी शिक्षण संस्थान हिस्सा ले रहे हैं। छात्रों के पास 3900 सीटें हैं और वक्त बेहद कम। इसमें उत्तराखंड के एनआईटी की पांच ब्रांच की 150 सीटें भी शामिल हैं।
विज्ञापन


छात्र 12 जुलाई की शाम पांच बजे तक ऑनलाइन पंजीकरण और च्वाइस भर सकते हैं। इसके अलावा छात्र दस जुलाई से 12 जुलाई की शाम पांच बजे के बीच च्वाइस लॉक कर सकेंगे। प्रथम चरण की सीटों का आवंटन 14 जुलाई को किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


14 जुलाई से द्वितीय चरण की काउंसलिंग
इसके बाद द्वितीय चरण की रिपोर्टिंग 14 जुलाई से 17 जुलाई के बीच होगी और इसका सीट आवंटन 19 जुलाई को किया जाएगा। तृतीय चरण की रिपोर्टिंग 19 जुलाई से 21 जुलाई के बीच होने के बाद सीट आवंटन 23 जुलाई को किया जाएगा।

चौथे राउंड की रिपोर्टिंग 23 जुलाई से 26 जुलाई के बीच और सीट अलॉटमेंट 28 जुलाई को होगा। 12 अगस्त को सभी संस्थानों में दाखिले समाप्त कर दिए जाएंगे।

अचीवर्ज के सात छात्रों का धमाल
कोचिंग संस्थान अचीवर्ज क्लासेज के सात छात्रों ने जेईई मेंस रैंक में उत्तराखंड शीर्ष 100 में जगह बनाई है। सामान्य श्रेणी में शुभ सरकार ने 31, मनन वार्ष्णेय ने 45 और देवाशीष ने 91वीं रैंक हासिल की है।

इसके अलावा आरक्षित वर्ग में रुचिका धीमान ने 47, विनिका सहगल ने 55 और रजनीश जोशी ने 66वीं रैंक हासिल की। संस्थान के सीईओ मनु पंत ने बताया कि बीआर्क में विश्वदेव हरनागर ने आरक्षित वर्ग में प्रदेश में दूसरा स्थान बनाया है।

इसके अलावा सतेंद्र कुमार ने 365, याग्निक पंत से 560, आकाश मोहन ने 635, शुभ्रनील माझी ने 795, शुगंध ने 927, सार्थक वत्स ने 936, अखिलेश राणा ने 1026 एकता ठाकुर ने 1266, ऋषभ मिरा ने 1582वीं रैंक हासिल की है। देवाशीष पांडे ने यूपीटेक में भी 125वीं रैंक हासिल की है।

अविरल ने 18 छात्रों का चयन
कोचिंग संस्थान अविरल क्लासेज के छात्रों ने भी जेईई मेंस की रैंक लिस्ट में नाम कमाया है। संस्थान के निदेशक डीके मिश्रा ने बताया कि उनके छात्र अर्पित अग्रवाल ने जेईई मेंस में आल इंडिया 3200 रैंक हासिल की है।


संस्थान के क्रैश कोर्स में पढ़ने वाले 45 छात्रों में से 20 का नाम आल इंडिया 2500 रैंक तक आया है। उन्होंने बताया कि अर्पित ने जेईई एडवांस में भी 1816वीं रैंक आल इंडिया हासिल की थी।

इस साल संस्थान के यूपीएमटी में 18 में से आठ और जेईई में 45 में से 20 छात्र चयनित हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed