{"_id":"cb05ba65a3a88111bd22d805926fafd9","slug":"b-ed-starts-in-bbau-soon-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीबीएयू में जल्द शुरू होगी बीएड की पढ़ाई","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
बीबीएयू में जल्द शुरू होगी बीएड की पढ़ाई
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ
Updated Wed, 18 Mar 2015 03:10 PM IST
विज्ञापन
बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विवि (बीबीएयू) में अब स्टूडेंट बीएड की पढ़ाई भी कर सकेंगे। एनसीटीई ने विवि को बीएड में 100 सीटों पर दाखिले के लिए मान्यता दी है। बीएड में दाखिले प्रवेश परीक्षा से ही होंगे।
विज्ञापन
जल्द बीएड में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म जारी होंगे।बीबीएयू के प्रवक्ता डॉ. कमल जायसवाल ने बताया कि यूनिवर्सिटी में बीएड कोर्स चलाने को एनसीटीई ने मान्यता दे दी है। उन्होंने बताया कि इस कोर्स में दाखिले सत्र 2015-16 से ही किए जाएंगे।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय जल्द ही बीबीएयू की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म जारी करेगी। डॉ. कमल जायसवाल कहते हैं कि द्विवर्षीय बीएड कोर्स की फीस व अन्य जानकारी भी स्टूडेंट्स को आवेदन फॉर्म के साथ उपलब्ध करवा दी जाएंगी।
विज्ञापन