{"_id":"d3c64ea05dfeb5d8f14e81350d1db8d8","slug":"b-ed-special-education-in-shakuntala-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएड स्पेशल एजूकेशन की हर सीट पर 8 दावेदार","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
बीएड स्पेशल एजूकेशन की हर सीट पर 8 दावेदार
आशीष कुमार त्रिवेदी/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 28 Jul 2014 09:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डॉ. शकुंतला मिश्रा यूनिवर्सिटी में यूजी व पीजी कोर्सेज में दाखिले के लिए आवेदन की प्रक्रिया खत्म हो गई है।
विज्ञापन
यहां 1520 सीटों के मुकाबले 2760 आवेदन फार्म आए हैं। यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार अखिलेन्द्र कुमार ने बताया कि फिलहाल अब आवेदन की अंतिम तारीख नहीं बढ़ाई जाएगी।
यूनिवर्सिटी प्रशासन अब कोर्सेज में आवेदन के अनुसार मेरिट सूची तैयार करने के काम में लग गया है। अगस्त के पहले हफ्ते तक मेरिट सूची घोषित की जाएगी।
विज्ञापन
रजिस्ट्रार ने बताया कि सबसे ज्यादा आवेदन बीए स्पेशल एजूकेशन में 659 आए हैं। इसमें कुल 75 सीटें हैं। हर सीट पर करीब 8 दावेदार हैं।
वहीं डिप्लोमा इन एजूकेशन (डीएड) कोर्सेज में भी दाखिले के लिए जबरदस्त मारामारी है। इसमें 475 आवेदन आए हैं।
इसमें भी 75 सीटें हैं। यहां एक सीट पर करीब 6 दावेदार हैं। यूनिवर्सिटी ने इस बार बीकॉम एलएलबी ऑनर्स कोर्स लांच किया है।
इसमें 60 सीटों के मुकाबले 150 स्टूडेंट्स ने दाखिले के लिए आवेदन किया है। वहीं, बीए की 566 सीटों के मुकाबले 720 आवेदन फार्म आए हैं।
बीकॉम में 120 सीटों के मुकाबले 278 अभ्यर्थियों ने दाखिले के लिए आवेदन किया है। वहीं, एमकॉम में 40 सीटों के मुकाबले 53 आवेदन आए हैं।
यहां पर बीएड स्पेशल एजूकेशन कोर्स में मानसिक मंदितार्थ, श्रवण बाधित व दृष्टिबाधित तीनों में डिग्री हासिल की जा सकती है। स्पेशल एजूकेशन के डिप्लोमा में इन्हीं तीनों श्रेणियों में कोर्स किया जा सकता है।
विज्ञापन
यूनिवर्सिटी में दाखिले के लिए इस बार बीते सालों से काफी अधिक आवेदन फार्म आए हैं। यूनिवर्सिटी प्रशासन को उम्मीद है कि इस बार सीटें भर जाएंगी।