{"_id":"c9d9792500650dabae09407dc4c1555a","slug":"b-ed-seats-are-vacant-in-colleges-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड में बीएड की बत्ती गुल, कॉलेजों में सन्नाटा","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
उत्तराखंड में बीएड की बत्ती गुल, कॉलेजों में सन्नाटा
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 26 Sep 2014 11:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड में इंजीनियरिंग के बाद अब बीएड कॉलेजों पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। गढ़वाल विवि के तीन कॉलेजों ने इस साल बीएड में एडमिशन ही नहीं लिए।
विज्ञापन
हर कॉलेज में छात्र संख्या महज पांच से आठ
हालांकि, इसकी सूचना अभी विवि को नहीं भेजी गई है। इन कॉलेजों में हर साल भारी भीड़ देखने को मिलती थी। इस साल 15 से ज्यादा बीएड कॉलेज ऐसे हैं, जहां छात्रों की संख्या महज पांच से आठ तक ही रह गई है।
विज्ञापन
गढ़वाल विवि से संबद्ध 46 निजी बीएड कॉलेजों में इस बार जबर्दस्त सन्नाटा है। इन कॉलेजों में करीब 80 फीसदी सीटें खाली हैं, लेकिन विवि की तीनों परिसरों की सीटें फुल हो गई हैं।
विज्ञापन
कुल छह हजार बीएड सीटों के लिए प्रदेशभर से 16500 छात्रों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से नौ हजार छात्रों को योग्य घोषित किया गया था। लेकिन, दाखिले की बारी आई तो छात्र गायब हो गए।
विवि ने नहीं दी राहत
कॉलेजों पर संकट को देखते हुए एसोसिएशन ऑफ सेल्फ फाइनेंस इंस्टीट्यूट ने विवि का दरवाजा खटखटाया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील अग्रवाल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल कार्यवाहक कुलपति एलजे सिंह से मिला।
उन्होंने बताया एनसीटीई के नियमानुसार जब ग्रेजुएशन में 50 प्रतिशत अंकों की अनिवार्य अर्हता का पालन किया जा रहा है तो विवि प्रवेश परीक्षा में 40 प्रतिशत अंकों की अनिवार्यता खत्म करे।
इस पर विवि ने आगामी अकादमिक काउंसिल की बैठक में मामला रखने की बात कही। हालांकि, इस बैठक में अभी वक्त है, तब तक इस नियम से राहत नहीं मिल पाएगी।