फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   B.Ed practical in ccsu

बीएड प्रैक्टिकल : वसूली की तो नपेंगे कॉलेज

Thu, 13 Feb 2014 02:29 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Thu, 13 Feb 2014 02:29 PM IST
विज्ञापन
B.Ed practical in ccsu
चौधरी चरणसिंह विश्वविद्यालय की सत्र 2012-13 की प्रैक्टीकल परीक्षाओं में बीएड कालेजों की मनमानी भारी पड़ सकती है। बीएड कालेजों में प्रैक्टीकल परीक्षाओं के नाम पर स्टूडेंट्स से हो रही अवैध वसूली पर विवि ने कड़ा रुख अपनाया है।
विज्ञापन


विवि ने बीएड कालेजों को चेतावनी जारी कर अपने नोटिस बोर्ड पर कोई अतिरिक्त शुल्क न वसूलने का आदेश चस्पा करने को कहा है। वहीं, वसूली को लेकर किसी कालेज की शिकायत विवि को मिलती है तो उसे कड़ी कार्रवाई झेलनी होगी।
विज्ञापन


गाजियाबाद में विवि ने संबद्ध करीब 65 बीएड कालेज हैं। कालेजों में अभी प्रैक्टीकल परीक्षाएं चल रही हैं। बीएड कालेजों में प्रवेश के समय अवैध शुल्क वसूलने और स्टूडेंट्स की छात्रवृत्ति हड़पने की शिकायत विवि में लगातार पहुंच रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्तमान में कई कालेजों में प्रैक्टीकल के नाम पर स्टूडेंट्स से अवैध शुल्क वसूला जा रहा है। कालेजों की मनमानी का विरोध करने पर स्टूडेंट्स को फेल करने की धमकी भी दी जा रही है।

स्टूडेंट्स से हजारों रुपये की वसूली की शिकायत स्टूडेंट्स ने विवि में की है। जिसे संज्ञान में लेते हुए विवि ने कालेजों को चेतावनी जारी की है।

सीसीएसयू के पीआरओ डा. पीके शर्मा ने बताया कि बीएड कालेजों में प्रैक्टीकल के नाम पर अवैध वसूली की शिकायत विवि को मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed