फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   B.ed online forms will be filled by 25 febuary

बीएड में दाखिले के लिए ऑनलाइन फॉर्म आज से

Tue, 25 Feb 2014 08:50 AM IST
आशीष त्रिवेदी/अमर उजाला, लखनऊ
आशीष त्रिवेदी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 25 Feb 2014 08:50 AM IST
विज्ञापन
B.ed online forms will be filled by 25 febuary

बीएड में दाखिले के लिए होने वाली संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म मंगलवार से मिलेंगे। वेबसाइट www.upbed.nic.in पर स्टूडेंट क्लिक करके सबसे पहले अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाएंगे।

विज्ञापन


इसके बाद स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की किसी भी शाखा में जाकर ई चालान के माध्यम से या फिर एसबीआई के ई पेमेंट गेटवे के माध्यम से क्रेडिट व डेबिट कार्ड से भी परीक्षा शुल्क जमा कर सकेंगे।
विज्ञापन


सामान्य व ओबीसी के अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म की कीमत 1000 रुपए व एससी-एसटी के अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन फॉर्म की कीमत 550 रुपए तय की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा करवाने की जिम्मेदारी इस बार बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी को दी गई है। विवि प्रशासन के अनुसार ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 14 मार्च है।


वहीं परीक्षा शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 15 मार्च और ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 17 मार्च है।

ऑनलाइन आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर उसमें सभी जरूरी डॉक्युमेंट लगाकर स्पीड पोस्ट करने की आखिरी तारीख 18 मार्च है। यूनिवर्सिटी बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा 23 अप्रैल को करेगी।

फिलहाल यूनिवर्सिटी प्रशासन ने बीएड के ऑनलाइन फॉर्म जारी करने की तैयारी पूरी कर ली है। मंगलवार को यह ऑनलाइन फॉर्म वेबसाइट पर उपलब्ध होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed