फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   B.ed online forms will be filled by 25 febuary

25 फरवरी से भरे जाएंगे बीएड फॉर्म

Mon, 10 Feb 2014 10:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 10 Feb 2014 10:56 AM IST
विज्ञापन
B.ed online forms will be filled by 25 febuary

प्रदेश की शैक्षणिक संस्थाओं में संचालित बीएड पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए सत्र 2014-15 की बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए परीक्षा फॉर्म 25 फरवरी से 14 मार्च तक ऑनलाइन भरे जाएंगे।

विज्ञापन


परीक्षा 20 अप्रैल को होगी। सामान्य व पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को एक हजार रुपये व अनुसूचित जाति और जनजाति के लिए 550 रुपये फीस है।

विवि के कुलसचिव व बीएड प्रवेश परीक्षा के नोडल अधिकारी अशोक कुमार अरविंद ने बताया कि बीएड प्रवेश परीक्षा फॉर्म कई चरणों में भरे जाएंगे। प्रथम चरण में अभ्यर्थी 25 फरवरी से 14 मार्च तक ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भर सकेंगे।
विज्ञापन


द्वितीय चरण में 15 मार्च तक शुल्क जमा कर सकेंगे। पेमेंट गेटवे के लिए ऑनलाइन भुगतान एवं ई-चालान के लिए स्टेट बैंक आफ इंडिया की सीबीएस शाखा में शुल्क जमा करना होगा। तृतीय चरण में 17 मार्च को फॉर्म को ऑनलाइन जमा करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चतुर्थ चरण में 18 मार्च तक भरे हुए फॉर्म की प्रिंट कॉपी एवं ई-चालान की भुगतान की प्रति स्पीड पोस्ट या पंजीकृत डाक से समन्वयक, राज्य स्तरीय संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा 2014-15, पर्यटन एवं होटल प्रबंधन संस्थान, आईटीएचएम भवन, बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी को भेजनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed