फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   b.ed flop in uttarakhand

उत्तराखंड में लचर शिक्षा प्रणाली की भेंट चढ़ गया बीएड

Mon, 13 Jan 2014 12:54 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 13 Jan 2014 12:54 PM IST
विज्ञापन
b.ed flop in uttarakhand

श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विवि का बीएड सत्र शुरू होने से पहले ही बेरुखी का शिकार हो गया है।

विज्ञापन


केवल 18 छात्र ही एडमिशन लेने आए

विवि से संबद्ध 25 बीएड कॉलेजों की प्रथम चरण की काउंसिलिंग के बाद महज 318 सीटें ही भर पाई हैं। अंतिम दिन तो केवल 18 छात्र ही एडमिशन लेने आए। श्रीदेव सुमन विवि ने गत वर्ष सितंबर माह में बीएड की प्रवेश परीक्षा कराई थी।

पढ़ें, रात को 'लड़की' को बुलाया, जब नींद खुली तो उड़े होश
विज्ञापन


इस बीच कुछ कॉलेजों पर राजभवन की ओर से रोक लग गई। विवि ने प्रवेश परीक्षा महज तीन कॉलेजों के लिए कराई लेकिन काउंसिलिंग शुरू होने तक बाकी 22 कॉलेज भी हाईकोर्ट से स्टे ऑर्डर ले आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें, मंत्री के भाई हैं तो क्या कुछ भी करेंगे?

विवि ने काउंसिलिंग शुरू की तो पहले महज 150 छात्र ही आए। 2500 सीटों की तुलना में कम छात्र संख्या को देखते हुए विवि ने काउंसिलिंग की तिथि आगे बढ़ा दी। शुक्रवार से दोबारा काउंसिलिंग शुरू हुई जो रविवार को समाप्त हो गई।


पढ़ें, इस 'चिराग' ने रौशन किया उत्तराखंड का नाम

पूरी काउंसिलिंग में महज 318 छात्रों ने ही दाखिला लिया। अब 25 कालेजों की 2182 बीएड सीटें खाली हैं। विवि का कहना है कि काउंसिलिंग दोबारा होगी, लेकिन इतनी बड़ी संख्या में खाली सीटें भरने की उम्मीद बहुत कम नजर आ रही है।

यह है वजह
बीएड के प्रति छात्रों के कम रुझान की कई वजह हैं। 22 कालेज हाईकोर्ट से स्टे के आधार पर काउंसिलिंग में शामिल हुए थे, जिनमें ज्यादातर नए कॉलेज हैं। इन कॉलेजों पर छात्र भरोसा नहीं कर पा रहे हैं।

पढ़ें, अपना दबदबा दिखाने की कोशिश में बहुगुणा कैंप

दूसरी वजह यह है कि जिस वक्त बीएड की परीक्षाओं की तैयारी होनी चाहिए थी, उस वक्त में विवि प्रवेश करा रहा है। परीक्षा कब होगी कुछ पता नहीं। एक अन्य वजह यह है कि शासन स्तर पर इस प्रक्रिया में बेहद ढिलाई बरती गई है, जिस वजह से छात्र दूसरे विश्वविद्यालयों में चले गए।

हमने छात्रों को बुलाने के लिए काफी प्रयास किया था। अब दूसरे चरण की काउंसिलिंग की तैयारी करेंगे, जिसकी तिथि जल्द ही घोषित कर दी जाएगी।
- प्रो. एके तिवारी, कुलसचिव, श्रीदेव सुमन विवि

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed