{"_id":"6c566bcdc54aeb1baf392eb07e76635c","slug":"b-ed-entrance-form-date-issued-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब आनलाइन भरिए बीएड एंट्रेंस फॉर्म, डिटेल्स यहां...","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
अब आनलाइन भरिए बीएड एंट्रेंस फॉर्म, डिटेल्स यहां...
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 07 Jun 2015 09:19 AM IST
विज्ञापन
सत्र 2015-16 में बीएड करने के इच्छुक अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय ने पहली बार बीएड प्रवेश परीक्षा में ऑनलाइन आवेदन और शुल्क जमा करने की व्यवस्था की है।
विज्ञापन
अभ्यर्थी 22 जून से 11 जुलाई तक आवेदन कर सकेंगे। दो अगस्त को गढ़वाल मंडल के सात जनपदों के 12 केंद्रों में प्रवेश परीक्षा आयोजित होगी।
11 जुलाई तक जमा होगा शुल्क
श्रीदेव सुमन विवि के कुलपति डॉ. उदय सिंह रावत ने कहा कि अभ्यर्थियों की सहूलियत को देखते हुए ऑनलाइन आवेदन का विकल्प दिया गया है। 11 जुलाई तक अभ्यर्थियों को परीक्षा शुल्क जमा करना होगा।
विज्ञापन
शुल्क जमा करने के लिए विवि ने ऑनलाइन ई चालान और ड्राफ्ट का विकल्प दिया है। महाविद्यालयों से आवेदन विवि तक पहुंचने की अंतिम तिथि 15 जुलाई निर्धारित है।
विज्ञापन
कहा कि विवि से संबद्ध कुल 28 बीएड कॉलेजों की 2800 सीटों के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा में सामान्य और ओबीसी श्रेणी के लिए सात सौ रुपये एवं एससी, एसटी के लिए 350 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है।
इन केंद्रों पर होगी परीक्षा
कुलपति ने कहा कि परीक्षा के लिए गोपेश्वर, अगस्त्यमुनि, श्रीनगर, कोटद्वार, नई टिहरी, उत्तरकाशी, रुड़की, हरिद्वार, डाकपत्थर और ऋषिकेश को केंद्र बनाया गया हैं। दून में परीक्षा के लिए एसजीआरआर महाविद्यालय और नालंदा कालेज को केंद्र बनाया गया है।