फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   B.Ed entrance exam will starts from 11 August

11 अगस्त को होगी बीएड की प्रवेश परीक्षा

Sat, 03 Aug 2013 09:40 AM IST
नई टिहरी/ब्यूरो
नई टिहरी/ब्यूरो Updated Sat, 03 Aug 2013 09:40 AM IST
विज्ञापन
B.Ed entrance exam will starts from 11 August

श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय की बीएड प्रवेश परीक्षा 11 अगस्त को 12 केंद्रों में आयोजित की जाएगी। 2634 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। सभी तैयारियां पूरी कर ली है। विवि ने अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र डाक से भेज दिए हैं।

विज्ञापन


साथ बेवसाइट पर भी उपलब्ध हैं। पौड़ी परीक्षा केंद्र में परीक्षार्थियों की संख्या कम होने के कारण यहां के परीक्षार्थियों की परीक्षा अब श्रीनगर में ही होगी। विवि मंगलवार तक मुख्य परीक्षा का भी परिणाम घोषित करने की तैयारियों में भी जुटा हैं।
विज्ञापन


12 केंद्रों पर होगी परीक्षा
श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय पहली बार बीएड प्रवेश परीक्षा करवा रहा है। परीक्षा 11 अगस्त को सुबह 8 से 11 बजे और दो से पांच बजे तक दो पालियों में 12 केंद्रों पर होगी। परीक्षा में 2634 अभ्यर्थी शामिल होंगे। सर्वाधिक 588 परीक्षार्थी एमकेपी कालेज देहरादून में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद दून के ही एसजीआरआर कालेज में 148, स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर में  84, पीजी कालेज नई टिहरी में 262, स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में 266, पीजी कालेज कर्णप्रयाग में 100, पीजी कालेज अगस्तमुनि में 76, एसपी मेमोरियल कालेज श्रीनगर में 179, पीजी कालेज उत्तरकाशी में 158, बीएसएम कालेज रुड़की में 453, ओएमआईटी ऋषिकेश में 201 परीक्षार्थी है। विश्व विद्यालय के कुलपति डा.यूएस रावत ने बताया कि परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

प्रवेश-पत्र के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट
डब्लूडब्लूडब्लू.एसडीएसयूवी.एसी.इन पर लॉग इन कर सकते हैं।

खबर पर राय देने के लिए क्लिक करें

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed