{"_id":"88edc21934adcb2b9bc024cbbdfcad95","slug":"b-ed-entrance-exam-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएड प्रवेश परीक्षा पर विवाद गहराया","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
बीएड प्रवेश परीक्षा पर विवाद गहराया
अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 04 Feb 2014 02:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विवि से जुड़े 24 बीएड कालेज सत्र 2013-14 की मैनेजमेंट कोटे की सीटों के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित कराने जा रहे हैं।
विज्ञापन
दूसरी ओर, विवि ने इस प्रवेश परीक्षा पर सवाल खड़े करते हुए कहा है कि यह कालेज अभी तक विवि से संबद्ध नहीं हो पाए हैं।
कालेजों ने जारी की अधिसूचना
प्राइवेट बीएड कालेजों ने हाल ही में एसोसिएशन आफ सेल्फ फाइनेंस कालेजेज के नाम से प्रवेश परीक्षा की अधिसूचना जारी की है। इसके मुताबिक 23 फरवरी को प्रबंधन कोटे की 50 प्रतिशत सीटों के लिए परीक्षा होगी।
विज्ञापन
उधर, श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विवि के कुलपति डा. यूएस रावत ने कहा कि इन कालेजों को अभी तक संबद्धता नहीं मिली है। ऐसे में इन्हें प्रवेश परीक्षा का अधिकार नहीं है। सत्र 2013-14 की प्रवेश परीक्षा और प्रथम चरण की काउंसिलिंग हो चुकी है।
विज्ञापन
आ रहे विरोधाभासी बयान
कालेजों का तर्क है कि प्रदेश में वर्ष 2006 में आए एक्ट के तहत वह प्रवेश परीक्षा करा सकते हैं। दूसरी ओर, गढ़वाल विवि के कालेजों के लिए बनी एसोसिएशन आफ सेल्फ फाइनेंस इंस्टीट्यूट के अध्यक्ष सुनील अग्रवाल ने कहा कि उन्हें इस एसोसिएशन के बारे में कोई जानकारी नहीं है।
इनका है कहना
हम इसके संबंध में शासन और विवि को अवगत करा चुके हैं। हमारी संबद्धता में देरी के लिए विवि ही जिम्मेदार है। हमने सभी नियमों का पालन किया है। हमारी एसोसिएशन का भी पंजीकरण हो चुका है।
-केपी सिंह, अध्यक्ष, एसोसिएशन आफ सेल्फ फाइनेंस कालेजेज