नहीं करना होगा इंतजार, 12वीं के बाद अब सीधे बीएड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षा के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं और बीएड करने के लिए ग्रेजुएशन पूरी करने का इंतजार कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है।
नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशन रिसर्च एंड ट्रेनिंग (एनसीईआरटी) से आप 12वीं के बाद सीधे बीएड कर सकते हैं। इससे न केवल एक साल की बचत होगी, बल्कि छात्र को कम शुल्क में डिग्री भी हासिल होगी।
एनसीईआरटी की ओर से कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (सीईई) की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया चल रही है। इसमें ग्रुप ‘ए’ के चार वर्षीय इंटिग्रेटेड बीएड कोर्स में 12वीं में 60 प्रतिशत अंक हासिल करने वाले छात्र आवेदन कर सकते हैं।
ग्रुप ‘बी’ में दो वर्षीय बीएड और एमएससी एड कोर्स में दाखिले के लिए अभ्यर्थी के ग्रेजुएशन में कम से कम 60 प्रतिशत अंक होने अनिवार्य हैं। प्रवेश परीक्षा देने के बाद छात्र की परीक्षा के 80 फीसदी और 12वीं या ग्रेजुएशन के 20 प्रतिशत अंकों के आधार पर रैंक सूची जारी की जाएगी। इसके बाद काउंसिलिंग से सीटें भरी जाएंगी।
दून में भी होगा परीक्षा केंद्र
इस प्रवेश परीक्षा के लिए देहरादून में भी एक परीक्षा केंद्र बनाया गया है। लिहाजा यहां से आवेदन करने वाले छात्रों को दूसरे राज्यों में प्रवेश परीक्षा के लिए जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस परीक्षा के लिए देशभर में कुल 31 शहरों में केंद्र बनाए जाएंगे।
इन कोर्स में मौका
बीएससी बीएड, बीएससी एड कोर्स रीजनल इंस्टीट्यूट आफ एजुकेशन (आरआईई) अजमेर, भुवनेश्वर, भोपाल, मैसूर में संचालित होता है। यहां इसकी 50-50 सीटें फिजिकल साइंस ग्रुप में और 50-50 सीटें बायोलॉजिकल साइंस ग्रुप में हैं।
फिजिकल साइंस ग्रुप में दाखिले के लिए पीसीएम में 12वीं और बायोलॉजिकल साइंस ग्रुप में सीबीजेड में 60 प्रतिशत अंकों के साथ 12वीं पास होना अनिवार्य है। ग्रेजुएशन के बाद बीएड या एमएससी एड में दाखिले का मौका है।
महत्वपूर्ण तिथियां
आवेदन की अंतिम तिथि : 11 मई 2015
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की तिथि : 14 मई से सात जून 2015
प्रवेश परीक्षा की तिथि : सात जून 2015
12वीं या ग्रेजुएशन के अंक अपडेट कराने की अंतिम तिथि : 25 जून 2015
रिजल्ट जारी होने की तिथि : जुलाई के प्रथम सप्ताह में
यहां करें ऑनलाइन आवेदन : www.rieajmer.raj.nic.in, www.ncert.nic.in