B.ed 2014: मिलेगा गड़बड़ी ठीक करने का मौका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय ने बीएड- 2014 प्रवेश परीक्षा फॉर्म भरने वाले
इसके लिए परीक्षार्थियों को शपथ पत्र जमा करना होगा और इसके बाद परीक्षा फॉर्मों की स्क्रीनिंग कर गलती ठीक की जाएगी।
24 मार्च
तक 2.71 लाख आवेदकों ने बीएड प्रवेश परीक्षा फॉर्म भरे हैं। इनमें से बहुत
से ऐसे छात्र भी हैं, जिन्होंने फॉर्म में नाम, पता, उम्र, लिंग, पिता का
नाम या शैक्षणिक योग्यता आदि भरने में गलतियां की हैं।
अभी तक फॉर्म भरने
की प्रक्रिया में एक बार सबमिट करने के बाद गलती सुधार का कोई अवसर नहीं
था। बड़ी गलती होने पर छात्र का फॉर्म रिजेक्ट हो जाता था।
ऐसे में मजबूरन
उन्हें नया फॉर्म भरना पड़ता था लेकिन, इस बार बुंदेलखंड विश्वविद्यालय ने
आवेदनों की स्क्रीनिंग का निर्णय लिया है।
इसके लिए छात्रों को 100 रुपये
नोटरी (शपथ पत्र) जमा करना होगा। इसमें फॉर्म भरने में हुई गलती एवं सही
विवरण की जानकारी देनी होगी, जिसके आधार पर विश्वविद्यालय गलती में सुधार
करेगा।
अधिकारियों की मानें तो पूर्व के
वर्षों में परीक्षा व प्रवेश फॉर्म भरने के बीच कम दिन का अंतर रहता था,
जबकि इस बार पर्याप्त दिन मिल रहे हैं।
इसलिए विश्वविद्यालय ने लाखों की
संख्या में फॉर्म की स्क्रीनिंग का निर्णय लिया है। बीएड प्रवेश परीक्षा के
राज्य प्रभारी प्रो. ओपी कंडारी ने बताया कि छात्र हित देखते हुए
विश्वविद्यालय ने यह निर्णय लिया है।
2.71 लाख ने भरा फॉर्म
बीएड
पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए सोमवार दोपहर तक 2,71,370 विद्यार्थियों ने
परीक्षा फॉर्म भरे हैं। इससे विश्वविद्यालय के खाते में 17.80 करोड़ रुपये
फीस जमा हुई है।
अधिकारियों की मानें तो करीब एक माह में 2,71,370
छात्र-छात्राओं ने प्रवेश परीक्षा फॉर्म भरे हैं, जबकि इनमें से 2.10 लाख
परीक्षार्थियों ने 17.80 करोड़ रुपये फीस जमा की है। परीक्षा फार्म भरने की
अंतिम तिथि 27 मार्च है।