{"_id":"9dd599505fb1e28f32ea652f0a1d1f6f","slug":"b-com-second-year-income-tax-shifted-to-30-may","type":"story","status":"publish","title_hn":"CCSU: अब 30 को होगा इनकम टैक्स का पेपर","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
CCSU: अब 30 को होगा इनकम टैक्स का पेपर
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Mon, 05 May 2014 11:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा के चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (सीसीएसयू) ने मौजूदा सत्र 2013-14 की मुख्य परीक्षाओं में सोमवार को होने वाली परीक्षा स्थगित कर दी है।
विज्ञापन
बीकॉम सेकेंड ईयर के कोड संख्या सी-204 (इनकम टैक्स) की 5 मई को होने वाली यह परीक्षा किसी कारण से स्थगित की गई है, जिसे अब 30 मई को पूर्व निर्धारित शिफ्ट में कराने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
दरअसल, यूनिवर्सिटी ने बीकॉम के इस पेपर का परीक्षा कार्यक्रम दूसरी बार बदला है। मेन डेटशीट के मुताबिक यह परीक्षा 30 अप्रैल को कराई जानी थी, लेकिन यूनिवर्सिटी ने 26 अप्रैल को जानकारी उपलब्ध कराते हुए इस पेपर का कार्यक्रम बदल कर 5 मई को 11 से 2 बजे की शिफ्ट में कर दिया गया।
विज्ञापन
अब एक बार फिर परीक्षा तिथि से ठीक एक दिन पहले यूनिवर्सिटी ने इसे स्थगित करते हुए 30 मई को कराने का निर्णय लिया है।
दूसरी ओर, यूनिवर्सिटी द्वारा एलएलबी के पेपर सिविल प्रोसीजर एंड लिमिटेशन (कोड संख्या के-303) की 31 मई को होने वाली परीक्षा अब 2 जून और बीएससी ऑर्गेनिक केमिस्ट्री (कोड संख्या बी-307 व बी-307 ओल्ड) का पेपर 16 जून की जगह 20 जून को कराने का निर्णय लिया जा चुका है।
यूनिवर्सिटी ने कॉलेजों को निर्देश दिए हैं कि इसकी जानकारी छात्रों तक पहुंचाई जाए ताकि किसी की परीक्षा न छूटे।