फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   AYEU celebrated Dr. Bhim Rao Ambedkar 123rd jayanti

‘सस्ते जहाज का सपना’ देखकर हर कोई लोटपोट

Thu, 10 Apr 2014 07:46 PM IST
बयूरो/ अमर उजाला, शिमला
बयूरो/ अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 10 Apr 2014 07:46 PM IST
विज्ञापन
AYEU celebrated Dr. Bhim Rao Ambedkar 123rd jayanti

भारत के संविधान निर्माता डा. भीमराव अंबेडकर की 123वीं जयंती के उपलक्ष्य में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में अंबेडकर यूथ एडिफाइंग एसोसिएशन की ओर से विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। ‘हम कहां खडे़ हैं’ नरेंद्र कुमार वर्मा द्वारा निर्देशित नाटक में अजीता, सपना, रेशमा, अंकित, बलदेव, रोहित, शरीफ  मोहम्मद, भवन कुमार, नरेश व सूरज ने भूमिका निभाई।

विज्ञापन


‘सस्ते जहाज का सपना’ नाटक ने सभी को गुदगुदाया। इसमें रमन शर्र्मा, बलदेव जसवाल, रोहित व वंदना आदि ने अभिनय किया। राठी ने वेर्स्टन सांग पर डांस किया। कार्यक्रम में मंच का संचालन सरिता चौहान ने किया।
विज्ञापन


अंबेडकर यूथ एडिफाइंग एसोसिएशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता अध्ययन प्रो. सुरेश कुमार बतौर मुख्य अतिथि शरीक हुए जबकि विशेष अतिथियों में इदारा इसलाहुल फि क्त्रस् के प्रमुख मौलाना मुमताज अहमद कासमी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य वक्ता डा. शिवानी चोपड़ा और लेखक एसआर हरनोट, बलदेव कुमार, प्रो. रोशन लाल जिंटा, प्रो. नैन सिंह, पीएन बंसल, संजय सिंधु, इंजीनियर सुनील शामिल थे। एवाईईए की उपाध्यक्ष वंदना कुमारी, महासचिव राकेश कुमार, सह सचिव शरीफ  मोहम्मद व कोषाध्यक्ष अंकित राज रजियाल आदि भी समारोह में शामिल हुए।


एसोसिएशन के अध्यक्ष करण कौशल ने अतिथियों का स्वागत कर डा. अंबेडकर जयंती पर सभी को बधाई दी। समारोह में वंदना कुमारी, राकेश कुमार शरीफ मोहम्मद, अंकित राज रजियाल, राज कुमार  विद्रोही, प्रकाश चंद, राजेश कुमार, विवि इकाई के अध्यक्ष दिनेश कुमार, बलदेव जसवाल, अनिल काल्टा, अरविंद जसवाल, रोहित डोगरा, ललिता कौशल,  सुरेश सैनी, मुकेश, भवन कुमार, सन्नी  सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed