फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   audit scam in dav pg college dehradun.

DAV छात्रों का आंदोलन जारी, नहीं खुलने देंगे कॉलेज

Mon, 19 Oct 2015 11:26 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 19 Oct 2015 11:26 AM IST
विज्ञापन
audit scam in dav pg college dehradun.

देहरादून के डीएवी पीजी कॉलेज में हुए कथित घोटालों की जांच के लिए पहुंची ऑडिट टीम के विरोध और लाठीचार्ज का मामला गरमाता जा रहा है।

विज्ञापन


लाठीचार्ज के विरोध में डीएवी कॉलेज में छात्र नेताओं की भूख हड़ताल रविवार को भी जारी रही। वहीं, छात्रों ने एसएसपी से मिलकर पुलिस लाठीचार्ज की निंदा करते हुए दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

छात्रों ने सोमवार को शहर के सभी महाविद्यालय बंद रखने की चेतावनी दी है। दूसरी ओर, एसएसपी ने छात्रों को कानून के दायरे में रहने की चेतावनी दी है। कहा कि कानून का उल्लंघन करने पर छात्रों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


ऑडिट टीम का विरोध कर रहे छात्रों ने शनिवार को ईसी रोड पर जाम लगाया था। जिसके बाद पुलिस ने लाठियां भांजकर खदेड़ा था। इसके बाद डीएवी छात्र संघ अध्यक्ष राकेश नेगी, भगवती प्रसाद, विनीत प्रसाद भट्ट, जतिन गुप्ता, सूरज कोहली, आकाश गौड़, देवेंद्र बिष्ट, विकास नेगी, शुभम सिमल्टी, सौरभ ममगाई, राहुल राय, संजय तोमर, शूरवीर समेत तमाम छात्र नेता महाविद्यालय परिसर में भूख हड़ताल पर बैठ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को अंशुल चावला, नितिन जोशी और भूपेंद्र नेगी ने पत्रकारों को बताया कि डीएवी प्राचार्य को हटाए जाने तक आंदोलन जारी रहेगा। आंदोलन में अब महाविद्यालयों को भी शामिल किया जाएगा। छात्रों ने सोमवार को डीबीएस, एमकेपी, एसजीआरआर समेत अन्य सभी अशासकीय महाविद्यालयों को बंद रखने की चेतावनी दी है।

दूसरी ओर, डीएवी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. देवेंद्र भसीन ने छात्रों से बातचीत के लिए निदेशक छात्रसंघ डॉ. अजय सक्सेना के संयोजन में समिति गठित की है। उन्होंने बताया कि समिति तत्काल प्रभाव से कार्य करेगी। समिति सदस्यों के नाम डॉ. अजय सक्सेना तय करेंगे।

छात्र नेताओं ने एसएसपी डॉ. सदानंद दाते से मुलाकात करके उनसे सहयोग मांगा है। छात्रों ने पुलिस पर छात्रों के आंदोलन को सहयोग नहीं देने का आरोप भी लगाया। एसएसपी ने कहा कि वह जिला प्रशासन के साथ मिलकर छात्रों की ट्रस्ट पदाधिकारियों से वार्ता कराने का प्रयास करेंगे। लेकिन छात्रों को कानून तोड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

कहा कि शनिवार को छात्रों ने सड़क जाम की, जिससे शहर के लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। उन्होंने छात्रों से कहा कि ऐसी स्थिति दोबारा पैदा हुई तो पुलिस आवश्यक कार्रवाई करेगी।

सभी छात्र संगठन एकजुट

डीएवी के प्राचार्य हटाओ आंदोलन और पुलिस के लाठीचार्ज ने सभी छात्र संगठनों को एकजुट कर दिया है। सभी छात्र संगठन आंदोलन को सभी महाविद्यालयों तक फैलाने की कोशिश में जुटे हैं। भूख हड़ताल और आंदोलन पर भी अलग-अलग संगठनों के नेता सक्रिय हैं।

बंद की घोषणा
छात्रों के आंदोलन को देखते हुए शहर के चार प्रमुख महाविद्यालयों को बंद रखने की घोषणा की गई है। छात्र नेताओं ने कहा कि चारों महाविद्यालय सोमवार को आंदोलन के समर्थन और पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में बंद रहेंगे। सभी शासकीय और अशासकीय महाविद्यालय इस आंदोलन का समर्थन करेंगे।

प्राचार्य को हटाए जाने तक आंदोलन जारी रहेगा। हम महाविद्यालय के हितों की लड़ाई लड़ रहे हैं। महाविद्यालय में हुए गबन और घोटाले की जांच के बाद सच सामने आना चाहिए। मामले में हम चुप नहीं बैठेंगे।

- राकेश नेगी, अध्यक्ष, छात्रसंघ डीएवी महाविद्यालय

छात्रों को बता दिया गया है कि आंदोलन कानून के दायरे में होना चाहिए। अगर कानून का उल्लंघन किया या आम लोगों को परेशानी हुई तो पुलिस आवश्यक कार्रवाई करेगी। महाविद्यालय अगर जबरन बंद कराने की कोशिश हुई तो पुलिस कार्रवाई करेगी।
- डॉ. सदानंद दाते, एसएसपी, देहरादून

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed