फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   atul maheshwari scholarship exam

आज यहां-यहां होगी अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा?

Sun, 02 Nov 2014 12:16 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 02 Nov 2014 12:16 AM IST
विज्ञापन
atul maheshwari scholarship exam

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रविवार 2 नवंबर को अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को रविवार को परीक्षा सेंटर पर सुबह 10 बजे पहुंचना अनिवार्य है। परीक्षा सुबह 10.30 से 11.45 तक आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन


अंबाला में दो परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। अंबाला कैंट में एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हिल रोड, सनातन धर्म मंदिर के पास और अंबाला सिटी में गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, प्रेमनगर, नजदीक आईएनसीओ पुल, अंबाला सिटी में होगा।
विज्ञापन


कैथल में यह परीक्षा आरकेएसडी कॉलेज, कैथल में होगी। पानीपत में एसडी पीजी कॉलेज, जीटी रोड, को केंद्र बनाया गया है। कुरुक्षेत्र में यह परीक्षा श्रीमद्भगवद्गीता वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कुरुक्षेत्र और यमुनानगर में न्यू हैपी पब्लिक स्कूल अपोजिट आईटीआई, लक्ष्मी गार्डन में होगी। करनाल में परीक्षा रेलवे रोड स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा का पैटर्न और नियम
आब्जेक्टिव प्रश्न पत्र को हल करने के लिए विद्यार्थियों को सिर्फ काले या नीले बॉल पेन का प्रयोग करना होगा। परीक्षा केंद्र में कैलकुलेटर, मोबाइल या अन्य कोई भी इलेक्ट्रोनिक उपकरण ले जाना वर्जित होगा। प्रश्न पत्र में पूछी गई सभी सूचनाएं विद्यार्थियों को भरनी होगी। प्रश्न पत्र हल करने के लिए कुल 75 मिनट का समय दिया जाएगा।


परीक्षा में कोई नेगेटिव मार्किगिं नहीं रखी गई है। परीक्षा का समय (11.45) पूरा होते ही सभी विद्यार्थियों को अपनी उत्तर पुस्तिकाएं परीक्षा इंचार्ज को जमा करनी होगी। ऐसे नहीं करने पर विद्यार्थी को निष्कासित कर दिया जाएगा। परीक्षा हाल में किसी तरह की नकल पाए जाने या गलत व्यवहार करने पर भी परीक्षा देने वाले को निष्कासित कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed