{"_id":"acb48e5d712d05ca1dfe7c11343faba5","slug":"atul-maheshwari-scholarship-exam-admit-card-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा, यहां से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा, यहां से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 19 Nov 2015 12:52 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
22 नवंबर को होने जा रही परीक्षा के एडमिट कार्ड नहीं मिले हैं तो तुरंत वेबसाइट से डाउनलोड कर लें। परीक्षा सुबह ठीक दस बजे शुरू हो जाएगी। अतुल माहेश्वरी परीक्षा के लिए देहरादून में पथरीबाग स्थित एसजीआरआर पीजी कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
यहां 9वीं, 10वीं, 11वीं और 12वीं के छात्र परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा सुबह दस बजे से साढ़े ग्यारह बजे तक होगी। अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र पर नीला या काला पेन, एडमिट कार्ड और एक फोटो आइडी लाना अनिवार्य है। इसके बिना परीक्षा में नहीं बैठने दिया जाएगा।
विज्ञापन
जिन छात्रों को एडमिट कार्ड नहीं मिला है और वेबसाइट पर भी एडमिट कार्ड नहीं है, उनका आवेदन अस्वीकार हो चुका है। परीक्षा के लिए छात्रों को प्रश्न पत्र बुकलेट और ओएमआर आंसर शीट मिलेगी। ओएमआर आंसर शीट पर सभी जानकारियां सावधानीपूर्वक भरें और इसे तोड़ें-मोड़ें नहीं। परीक्षा के लिए केवल डेढ़ घंटे का समय दिया जाएगा।
विज्ञापन
यहां से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड : www.foundation.amarujala.com/amcadmitcard
परीक्षा का दिनांक व दिन : 22 नवंबर 2015, रविवार
परीक्षा का समय : सुबह 10 बजे से 11:30 बजे
परीक्षा का स्थान : एसजीआरआर पीजी कॉलेज, पथरीबाग, निकट कारगी चौक