अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति चाहिए तो यहां आवेदन करें
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से दी जा रही अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति के लिए अब अमर उजाला की वेबसाइट से भी फार्म डाउनलोड किया जा सकेगा। फार्म भरकर विद्यार्थी अमर उजाला के जिला कार्यालय में जमा करवा सकते हैं। कक्षा 9वीं से 10वीं, 11वीं से 12वीं एवं बीए तक वे विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं, जिनके अंक पिछली कक्षा में 60 प्रतिशत थे।
जिन विद्यार्थियों को अखबार में प्रकाशित आवेदन फार्म नहीं मिल पाया है, वे अमर उजाला की वेबसाइट से इसे डाउनलोड कर सकते हैं। फोटोस्टेट किया हुआ फार्म मान्य नहीं होगा। अमर उजाला द्वारा 225 उन मेधावी बच्चों को छात्रवृत्ति दी जाएगी। हालांकि इसके लिए लिखित परीक्षा होगी।
योग्यता के आधार पर मिलती है छात्रवृत्ति
जब कोई विद्यार्थी छात्रवृत्ति प्राप्त करता है तो उस से विद्यार्थी की योग्यता का प्रदर्शन होता है। इसके साथ-साथ विद्यार्थी अपने माता-पिता का नाम भी रोशन करता है। छात्रवृत्ति विद्यार्थी की मेहनत का वह फल है।
इसे प्राप्त करके वह गौरव का अनुभव करता है। न्यू प्यौदा रोड निवासी छात्रा सुमन ने कक्षा दसवीं में 83 प्रतिशत अंक प्राप्त करके शिक्षा बोर्ड द्वारा 8000 रुपये की छात्रवृत्ति प्राप्त की। सुमन ने बताया कि उसने छात्रवृत्ति के पैसों से स्कूल में दाखिला करवाया। इसके अलावा अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए ट्यूशन फीस दी।
अगर वह छात्रवृत्ति मुझे न मिलती तो परिवार की आय कम होेने के कारण शिक्षा के क्षेत्र में बढ़ रहे मेरे कदमों का मंजिल नहीं मिलती। सुमन ने बताया कि वह आईएएस अधिकारी बन देश सेवा करना चाहती है।