{"_id":"6285305006de925940f98a6aacaafff4","slug":"atul-maheshwari-prize-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 होनहारों को मिली अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
12 होनहारों को मिली अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 27 Feb 2015 12:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित ‘अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति 2014’ का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
देशभर से 225 मेधावियों का चयन हुआ है, इनमें दून से 12 छात्र शामिल हैं। मेधावी छात्रों को आगे की पढ़ाई में मदद देने के लिए अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा का आयोजन बीते वर्ष हुआ था। इसमें करीब तीन हजार छात्रों ने हिस्सा लिया था।
तीन हजार छात्रों ने लिया हिस्सा
नवीं और दसवीं के चयनित छात्रों को 6500 रुपए, 11वीं और 12वीं के छात्रों को 7500 रुपए और स्नातक के छात्रों को दस हजार रुपए की छात्रवृत्ति दी जाएगी।
10वीं, 12वीं और स्नातक तृतीय वर्ष तक के छात्रों को एक साल के लिए छात्रवृत्ति दी जाएगी, जबकि नवीं, 11वीं और स्नातक द्वितीय वर्ष तक के छात्रों को दो साल छात्रवृत्ति मिलेगी।
विज्ञापन
शर्त यह है कि उन्हें इस साल भी कम से कम 55 प्रतिशत अंक लाने होंगे। स्नातक प्रथम वर्ष के छात्रों को तीन वर्षों तक छात्रवृत्ति मिलेगी, लेकिन इनके लिए भी शर्तें लागू होंगी।
विज्ञापन
चयनित छात्र
भूमिका रावत, निकिता पंवार, कृष्णा सिंह, ध्रुव बधानी, कुमारी ज्योति, काजल, राहुल सगोई, गौरव सिंह, रीना रतूड़ी, विकास खर्कवाल, अंकुर कुमार और मनीष काला