{"_id":"1fa34c01f076fc4d151d931f4af35349","slug":"attention-student-pu-exam-website-launch-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ध्यान दें, यहां ऑनलाइन भरे जाएंगे परीक्षा फार्म","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
ध्यान दें, यहां ऑनलाइन भरे जाएंगे परीक्षा फार्म
ब्यूरो/अमर उजाला,चंडीगढ़
Updated Tue, 09 Sep 2014 03:38 PM IST
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) की अंडर ग्रेजुएट कक्षाओं के पहले सेमेस्टर की दिसंबर में होने वाली परीक्षा के लिए विद्यार्थी ऑनलाइन परीक्षा फार्म भर पाएंगे।
विज्ञापन
पीयू के कुलपति प्रो.एके ग्रोवर ने सोमवार को परीक्षा नियंत्रक प्रो.परविंदर सिंह की मौजूदगी में परीक्षा फार्म जमा करने के लिए तैयार की गई वेबसाइट ugexam.puchd.ac.in को लांच किया।
विज्ञापन
इस मौके पर पीयू के डीन छात्र कल्याण प्रो.नवदीप गोयल और कई सीनेट सदस्य भी मौजूद थे।
इस मौके पर परीक्षा नियंत्रक डॉ.परविंदर सिंह ने रहा कि ऑनलाइन आवेदन फार्म भरने से छात्रों का काफी समय बचता है। इसलिए विभिन्न परीक्षाओं के लिए अब ऑनलाइन फार्म जमा होते हैं।
विज्ञापन