{"_id":"b0199e5e460b6d681e212802996fd91a","slug":"athelete-meet-in-sector-41-aanchal-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"एथलेटिक्स मीट में बच्चों ने दिखाया दमखम","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
एथलेटिक्स मीट में बच्चों ने दिखाया दमखम
Updated Mon, 10 Feb 2014 03:44 PM IST
विज्ञापन
आंचल इंटरनेशनल स्कूल में रविवार को सालाना एथलेटिक्स मीट हुई। इसका उद्घाटन प्रिंसिपल मंजू सूद ने किया।
विज्ञापन
एक ओर जहां एथलेटिक्स मीट में प्रतिभागियों ने अपना दमखम दिखाया तो वहीं फैंसी ड्रेस और डांस प्रतियोगिता में छात्रों ने प्रतिभा से रूबरू कराया। इसके अलावा भी कई तरह के आयोजन किए गए।
रविवार को सेक्टर-41 स्थित आंचल इंटरनेशनल स्कूल में एथलेटिक्स मीट का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राआें के लिए अलग-अलग खेलों का आयोजन किया गया।
स्कूल परिसर में कई जगह स्टाल लगाए गए थे। इनमें छात्रों के लिए रिंग थ्रो, ब्लैक बोर्ड गेम शामिल थे। छात्रों के अभिभावक भी उनका उत्साह बढ़ाते रहे।
वहीं छोटे बच्चाें के लिए कई तरह की रेस आयोजित की गईं। इसमें फ्रॉग रेस, कैप रेस, स्पून रेस, थ्री लेग रेस में बच्चाें ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। इसके बाद इंटर स्कूल फैंसी ड्रेस और डांस प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। डांस और नृत्य पर स्कूली छात्रों ने फिल्मी गीतों पर अपनी प्रतिभा से अवगत कराया। समापन समारोह में स्कूल की प्रिंसिपल ने खेल स्पर्द्घाओं के विजेताओं और डांस में शानदार प्रस्तुति देने वाले बच्चाें को पुरस्कार दिए।
विज्ञापन