फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   assessment test for behavioural knowledge test of student

असेसमेंट बताएगा आपका बच्चा कितना एक्टिव

Sat, 14 Dec 2013 02:22 AM IST
सचिन त्रिपाठी/लखनऊ
सचिन त्रिपाठी/लखनऊ Updated Sat, 14 Dec 2013 02:22 AM IST
विज्ञापन
assessment test for behavioural knowledge test of student

पुस्तकों में भरा ज्ञान तब तक बुद्धिमान नहीं बनाता, जब तक उस ज्ञान का जीवन में उपयोग न हो। बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ विषय से संबंधित व्यावहारिक नोलेज देने के लिए सीबीएसई ने नई व्यवस्था लागू की है।

विज्ञापन


इसे ओपन टेक्सट असेसमेंट कहा गया है। इसके तहत नवीं और 11 के बच्चों को परीक्षा के साथ ही यह एग्जाम देना होगा। अतिरिक्त 30 मिनट दिए जाएंगे।

इस व्यवस्था के अंतर्गत हर विषय में 10 नंबरों का फैसला ओपन टेक्सट बुक असेसमेंट के आधार पर किया जाएगा। इसके लिए सिलेबस में नंबरों का बंटवारा कर दिया गया है।
विज्ञापन


सीबीएसई की ओर से यह व्यवस्था पहली बार शुरू की जा रही है। कक्षा नौ के हिंदी, इंग्लिश, साइंस, सोशल साइंस और संस्कृत विषयोें में ओपन टेक्सट बुक असेसमेंट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि 11वीं में इकोनॉमिक्स, जियोग्राफी और बायोलॉजी के पेपर के साथ यह एग्जाम होगा। सीबीएसई ने परीक्षा के लिए मॉडल प्रश्नपत्र भी अपनी वेबसाइट पर जारी कर दिए हैं।


ओपन टेक्सट बुक असेसमेंट परीक्षा के साथ ही होना है इसलिए परीक्षा में 30 मिनट का अतिरिक्त समय देने की व्यवस्था की गई है।

सभी विषयों के पूर्णांक में ही ओपन टेक्सट बुक असेसमेंट के 10 अंकों को एजडस्ट किया गया है। इस एडजस्मेंट को बोर्ड ने सार्वजनिक कर दिया है, ताकि शिक्षक और स्टूडेंट्स इनको देखकर तैयारी कर सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed