{"_id":"13e0a2b8b2b9dfd9057bdb9dd467ddb9","slug":"asl-paper-format-unchanged-hindi-news-jn","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएसएल पेपर के फॉर्मेट में कोई बदलाव नहीं","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
एएसएल पेपर के फॉर्मेट में कोई बदलाव नहीं
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 22 Nov 2014 05:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने शैक्षणिक सत्र 2014-15 के लिए नौवीं से ग्यारहवीं कक्षा में समेटिव मूल्यांकन-2 के अंतर्गत होने वाले एएसएल (एसेसमेंट ऑफ स्पीकिंग एंड लिसनिंग) के लिए गाइडलाइंस जारी की हैं।
विज्ञापन
एएसएल टेस्ट पेपर के फॉर्मेट में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। स्कूलों को एएसएल के लिए केवल लाइव टेस्ट मैटीरियल का ही प्रयोग करना होगा। स्कूलों को इस टेस्ट के अंकों को सॉफ्ट कॉपी (डीवीडी) के माध्यम से 20 जनवरी 2015 तक भेजना होगा।
विज्ञापन
सीबीएसई नौवीं, दसवीं और ग्यारहवीं के छात्रों के सुनने और बोलने के कौशल की परख के लिए एसेसमेंट ऑफ स्पीकिंग एंड लिसनिंग को बीते साल शुरू किया था। एएसएल का मूल्यांकन समेटिव मूल्यांकन-1 (एसए-1) और समेटिव मूल्यांकन-2 (एसए-2) के तहत किया जाता है।
विज्ञापन
सीबीएसई ने एएसएल की गाइडलाइंस जारी करते हुए स्कूलों को एएसएल की वेटेज भी जारी की है। नौवीं से ग्याहरवीं तक इसके अंकों की वेटेज 20 है। सीबीएसई ने स्कूलों को कहा है कि वह एएसएल एग्जाम को रिकॉर्ड जरूर करें और डीवीडी रूप में उन्हें संरक्षित किया जाए।