फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Aryan group create ruckus in the camp office

आर्यन ग्रुप ने किया कैंप कार्यालय में हंगामा

Tue, 17 Sep 2013 10:26 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 17 Sep 2013 10:26 AM IST
विज्ञापन
Aryan group create ruckus in the camp office

प्रोविजनल डिग्री मिलने में हो रही परेशानी के मुद्दे पर आर्यन ग्रुप ने गढ़वाल विवि के कैंप कार्यालय में हंगामा किया।

विज्ञापन


छात्रों की मांग थी कि समस्या को तत्काल दूर किया जाए। सोमवार को डीएवी छात्रसंघ महासचिव जोगेंद्र रावत के नेतृत्व में आर्यन ग्रुप कार्यकर्ता बिंदाल पुल के निकट स्थित विवि के कैंप कार्यालय पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। छात्रों की मांग थी कि कैंप कार्यालय से प्रोविजनल डिग्री आवंटन की प्रक्रिया सुचारू की जाए।

पढ़ें, दो महीने में ही तैयार हुई कॉलेज की इमारत
विज्ञापन


इसके अलावा डीएवी कालेज की बीएससी और बीकॉम की मार्कशीट के आवंटन का काम कालेज प्रशासन को सौंपा जाए। छात्रों का कहना था कि बैक परीक्षा फॉर्म भरने में महज दो दिन का वक्त बचा है, लेकिन छात्र मार्कशीट के लिए कैंप कार्यालय में भटक रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें, शिक्षा विभाग पर मंत्री जी हुए हावी

कार्यालय प्रभारी पदाधिकारी ने कहा कि उनके पास महज चार कर्मचारी हैं, जिनसे सभी काम करवाने में दिक्कत आ रही है। गौरतलब है कि डीएवी कालेज से केवल बीए की मार्कशीट का वितरण हो रहा है।

बीएससी और बीकॉम की मार्कशीट कैंप कार्यालय से आवंटित की जा रही हैं। इस मौके पर सतीश मोहन पंत, अनिल उनियाल, भगवती प्रसाद, सौरभ दुसेजा, महेंद्र पाल राणा, कपिल चौधरी, जगवीर असवाल, अजय सिंह, धीरज जोशी, सचिन थपलियाल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed