फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   arvind will making guinness book of world record

सुबह 7 बजे अरविंद दर्ज कराएंगे गिनीज बुक में नाम

Wed, 05 Mar 2014 06:36 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 05 Mar 2014 06:36 PM IST
विज्ञापन
arvind will making guinness book of world record

देहरादून की ग्राफिक एरा विवि के शिक्षक अरविंद गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड में दर्ज लगातार सबसे ज्यादा पढ़ने के रिकॉर्ड के करीब पहुंच गए हैं। बुधवार शाम 6 बजे तक अरविंद 108 घंटे पूरे कर चुके हैं।

विज्ञापन


पीछे छोड़ना है 121 घंटे लगातार पढ़ाने के रिकॉर्ड
वे पांच दिन और चार रात से लगातार पढ़ा रहे हैं। उनका मकसद पोलेंड के शिक्षक का 121 घंटे लगातार पढ़ाने के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ना है। मैकेनिकल इंजीनियरिंग के शिक्षक अरविंद मिश्रा एक मार्च की सुबह छह बजे से लगातार लेक्चर दे रहे हैं।
विज्ञापन


वैज्ञानिक संगणना विषय पर उनका यह मैराथन लेक्चर विवि के एमबीए सभागार में चल रहा है। पांच दिन से लगातार पढ़ने के बावजूद अरविंद का जज्बा देखने लायक है।

नजर आ रहा है जोश
हर पल मंजिल के कुछ और पास पहुंचने के अहसास से अरविंद के चेहरे पर थकान के बजाय जोश नजर आ रहा है। बुधवार शाम 6 बजे तक अरविंद 108 घंटे पूरे कर चुके हैं।

विवि के चिकित्सक डॉ. डीसी व्यास ने चौथे दिन अरविंद मिश्रा का चेकअप करने के बाद बताया कि उनका ब्लड प्रेशर, पल्स आदि एकदम सामान्य है।

छह मार्च की सुबह सात बजते ही अरविंद मिश्रा कीर्तिमान बनाकर पूरी दुनिया के लिए खास हो जाएंगे। विवि के अध्यक्ष प्रो. कमल घनशाला ने भी अरविंद मिश्रा की हौसलाअफजाई की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed