{"_id":"023640e4c4f03438b65d2ca9b0d855f7","slug":"arts-beats-science-in-cbse-12th-results","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइंस पीछे, आर्ट स्ट्रीम के स्टूडेंट्स ने किया टॉप","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
साइंस पीछे, आर्ट स्ट्रीम के स्टूडेंट्स ने किया टॉप
सचिन त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 29 May 2014 01:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सामान्य तौर पर बोर्ड परीक्षा में साइंस वर्ग को स्कोरिंग माना जाता है।
विज्ञापन
हर बार सभी बोर्ड के टॉपर्स साइंस स्ट्रीम से ही निकलते हैं।
ऐसे में इस बार जब कृति सप्रा ने आर्ट्स स्ट्रीम के साथ पढ़ाई करते हुए अव्वल नंबर हासिल किया तो सभी को आश्चर्य हुआ।
सूबे में तीसरे और राजधानी में पहले स्थान पर रहने वाले कृति सप्रा और लखनऊ में तीसरे स्थान पर रहने वाली अक्षिता खन्ना ने भी आर्ट स्ट्रीम के दम पर साइंस स्ट्रीम के स्टूडेंट्स को पछाड़ दिया।
इन दोनों के बीच साइंस स्ट्रीम के ऋत्विक दास ने 97.6 प्रतिशत नंबर हासिल किए।
इससे एक बात साबित हो गई कि नंबर लाने के लिए साइंस या आर्ट स्ट्रीम के कोई मायने नहीं हैं, जरूरत है तो कड़ी मेहनत और लगन की।
आम धारणा है कि हिंदी, अंग्रेजी, इतिहास आदि विषयों में कम नंबर मिलते हैं। वहीं दूसरी ओर गणित, फिजिक्स और केमिस्ट्री में सौ में सौ नंबर मिलते हैं।
यूपी बोर्ड, आईएससी और सीबीएसई बोर्ड के टॉपर्स पर नजर डालें तो यह बात सही भी साबित होती है।
अभी तक जितने भी परीक्षा परिणाम निकले हैं सभी में साइंस स्ट्रीम के स्टूडेंट्स ने ज्यादा नंबर लाने के मामले में कॉमर्स और कला वर्ग के स्टूडेंट्स को पीछे छोड़ दिया था।
विज्ञापन
बुधवार को सीबीएएसई बोर्ड 12वीं का रिजल्ट घोषित हुआ तो यह मिथक टूट गया।
कृति ने बनाई अलग पहचान
कृति सप्रा ने इंग्लिश में 97, इकोनॉमिक्स में 100, हिंदी में 99, मनोविज्ञान में 99 और फिजिकल एजूकेशन में 96 नंबर हासिल किए। मनिपाल पब्लिक स्कूल की तनु अग्रवाल ने भी आर्ट स्ट्रीम में 96.2 प्रतिशत अंक हासिल करके अलग पहचान बनाई।
विज्ञापन
तनु अग्रवाल को हिस्ट्री में 95, इकोनॉमिक्स में 95, इंग्लिश में 97, मनोविज्ञान में 98 नंबर हासिल किए।
आर्ट स्ट्रीम में ही अक्षिता खन्ना ने ह्यूमनिटीज में 98, पॉलीटिकल साइंस में 98, इकोनॉमिक्स में 97, मनोविज्ञान में 99 और इंग्लिशन में 95 अंक हासिल किए।
'अब कोई भी कर सकता है टॉप'
रानी लक्ष्मी बाई मेमोरियल सीनियर सेकेंड्री स्कूल की प्रिंसिपल निर्मल टंडन के अनुसार सीबीएसई बोर्ड में जिस तरह की मॉर्किंग और पेपर पैटर्न है उससे किसी भी स्ट्रीम का स्टूडेंट टॉप कर सकता है। इस बार आर्ट्स स्ट्रीम के स्टूडेंट्स ने इस बात को साबित कर दिया है।