फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   arrier for professor

डिग्री कॉलेजों के गुरुजी को एरियर की किस्त जारी

Sat, 23 Nov 2013 11:32 AM IST
आशीष कुमार त्रिवेदी/लखनऊ
आशीष कुमार त्रिवेदी/लखनऊ Updated Sat, 23 Nov 2013 11:32 AM IST
विज्ञापन
arrier for professor

राजधानी के 14 डिग्री कॉलेजों के शिक्षकों को शुक्रवार को एरियर भुगतान की पहली किस्त उनके प्रबंध तंत्र के खाते में भेज दी है।

विज्ञापन


इन सभी शिक्षकों को 21 महीने का छठे वेतनमान का एरियर दिया गया है। इस कुल राशि का 90 प्रतिशत उन्हें नकद और शेष 10 प्रतिशत जीपीएफ में भेज दिया गया है।

लुआक्टा के अध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि छठे वेतनमान के तहत एक जनवरी 2006 से लेकर 30 नवंबर 2008 तक के एरियर का भुगतान किया जाना था।

शिक्षकों के खाते में एरियर भुगतान की रकम भी पहुंचने लगी है।

पढ़ें- आरआईएमसी प्रवेश परीक्षा अब 14 व 15 को


केकेसी को 3.68 करोड़, क्रिश्चियन ट्रेनिंग कॉलेज 12.14 लाख, केकेवी को 1.61 करोड़ रुपए, शशिभूषण गर्ल्स कॉलेज को 43.58 लाख, करामत हुसैन गर्ल्स कॉलेज को 62.45 लाख रुपए का एरियर जारी किया गया है।
विज्ञापन


वहीं, लखनऊ क्रिश्चियन कॉलेज को 1.67 करोड़ रुपए, अवध गर्ल्स कॉलेज को 42.74 लाख रुपए, विद्यांत हिंदू पीजी कॉलेज को 1.18 करोड़ रुपए, नेशनल पीजी कॉलेज को 42.40 लाख रुपए का एरियर जारी हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें- मेट्रो में नौकरी से बढ़ा आईटीआई का क्रेज

उधर, कृष्णा देवी गर्ल्स कॉलेज को 39.02 लाख रुपए, मुमताज पीजी कॉलेज को 38.04 लाख रुपए हुआ है।

एपीसेन मेमोरियल कॉलेज को 61.79 लाख रुपए, आईटी कॉलेज को 1.48 करोड़ रुपए और डीएवी पीजी कॉलेज को 1.26 करोड़ रुपए का एरियर जारी किया गया है।

और खबरों के लिए यहां आएं...

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed