{"_id":"e4dd4cae5dd4d4af5e10bd3f17de8758","slug":"arrangements-cbse-exams-from-first-march-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुख्ता इंतजाम: सीबीएसई की परीक्षाएं एक मार्च से","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
पुख्ता इंतजाम: सीबीएसई की परीक्षाएं एक मार्च से
ब्यूरो
Updated Wed, 24 Feb 2016 03:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं का आगाज देश भर में एक मार्च से होने जा रहा है। तय कार्यक्रम के अनुसार, दसवीं की परीक्षाएं 28 मार्च व बारहवीं की परीक्षाएं 22 अप्रैल को समाप्त होंगी।
विज्ञापन
परीक्षाओं में इस बार दसवीं व बारहवीं के लगभग 24 लाख परीक्षार्थी पंजीकृत हुए हैं। बीते साल दोनों परीक्षाओं के लिए 22 लाख 14 हजार 221 छात्र पंजीकृत हुए थे। सीबीएसई ने इस परीक्षा के सफल संचालन की पूरी तैयारी कर ली है। नकल रोकने के लिए भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
परीक्षाओं को लेकर बोर्ड ने राज्य तंत्र और स्थानीय पुलिस के साथ व्यवस्था को अंतिम रूप दे दिया है। परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल उपलब्ध कराने के लिए राज्य की कानून व्यवस्था लागू करने वाली एजेंसियों से भी बोर्ड ने मदद मांगी है। बीते साल एआईपीएमटी परीक्षा में हुई गड़बड़ी से सबक लेते हुए बोर्ड ने परीक्षा सेंटरों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।
विज्ञापन
सेंटरों के पास परीक्षा वाले दिन उस अवधि तक धारा 144 लागू हो जाएगी। बोर्ड की ओर से संवेदनशील केंद्रों पर खास निगरानी रखी जाएगी। केंद्रों पर औचक निरीक्षण की तीन स्तरीय व्यवस्था की गई है। जिसमें सीबीएसई उड़न दस्ते, शिक्षा निदेशालय, दिल्ली के उड़न दस्ते व बाहरी विशेष प्रेक्षक नियुक्त किए गए हैं।
बोर्ड ने दिल्ली और बाहरी संवेदनशील केंद्रों पर पूर्ण अवधि के लिए प्रेक्षक (आब्जर्वर) पहले ही नियुक्त कर दिए हैं। बाहरी विशेष प्रेक्षक भी नियुक्त किए गए हैं।