{"_id":"d0ec7f8674ba253e54d07e187882419b","slug":"army-recruitment-rally-in-himachal-pradesh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" प्रदेश में इसी साल होगी एक और सेना की भर्ती","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
प्रदेश में इसी साल होगी एक और सेना की भर्ती
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Sun, 31 Jan 2016 10:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेना में जाने के इच्छुक प्रदेश के युवाओं के लिए राहत भरी खबर है। इसी साल एक और सेना भर्ती होगी। इसके लिए सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर सभी ट्रेड देने की मांग करेगा। बडू पॉलीटेक्निक कॉलेज मैदान में 23 से 30 जनवरी तक सेना भर्ती रैली हुई। इसमें 2100 युवाओं ने मैदान पास किया है।
विज्ञापन
सेना भर्ती कार्यालय के निदेशक कर्नल रोहित कुशवाहा ने बताया कि मैदान पास युवाओं का मेडिकल किया जा रहा है। युवाओं की लिखित परीक्षा 28 फरवरी को अणु मैदान में होगी। मिल्ट्री अस्पताल जालंधर के लिए कुछ युवाओं को रेफर किया गया है। युवा जल्द अस्पताल की रिपोर्ट को सेना भर्ती कार्यालय में जमा करवाएं।
विज्ञापन
देरी होने पर इन युवाओं की लिखित परीक्षा अप्रैल के अंत में होगी। बताया कि एनसीसी सर्टिफिकेट वाले युवाओं को सर्टिफिकेट ग्रेड डायरेक्टर यूथ एंड स्पोर्ट्स शिमला से प्रमाणित करवाकर लाना होगा। 15 फरवरी तक युवा प्रमाण पत्र जमा करवाएं। बिना प्रमाणित सर्टिफिकेट का लाभ युवाओं को नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
साथ ही युवाओं को अपने सभी स्कूली प्रमाण पत्र स्कूल शिक्षा बोर्ड से प्रमाणित करवाकर लाने होंगे। उन्होंने बताया कि जिन युवाओं को एक्स सर्विसमैन का कोटा है, उनके पिता निजी तौर पर अपनी यूनिट में पत्र लिखकर इसका प्रमाण पत्र मंगवाएं।
समय पर प्रमाण पत्र न पहुंचने पर युवा इस लाभ से वंचित हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि युवा अपना हिमाचली प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र सही ढंग से बनवा लें। साथ ही युवा लिखित परीक्षा के लिए क्लिप बोर्ड साथ लेकर आएं।