{"_id":"ad2e7a10636bc5b1318c5056c1edb639","slug":"army-rally-in-narnaul-job-in-army-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं के लिए सेना में भर्ती होने का सुनहरा मौका","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
युवाओं के लिए सेना में भर्ती होने का सुनहरा मौका
ब्यूरो/अमर उजाला, नारनौल
Updated Mon, 13 Jul 2015 08:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेना भर्ती कार्यालय चरखी दादरी द्वारा विभिन्न पदों के लिए चल रही भर्ती प्रक्रिया के तहत रविवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में अटेली, कनीना व नांगल चौधरी तहसील के युवाओं ने दमखम दिखाया। रैली में दूसरे दिन करीब छह से सात हजार बच्चों ने भाग लिया।
विज्ञापन
सोमवार 13 जुलाई को रेवाड़ी तहसील, 14 जुलाई को कोसली और बावल तहसील के युवाओं की भर्ती होगी। कर्नल राजेश शर्मा ने बताया कि 15 जुलाई को भिवानी जिले की भिवानी, बवानीखेड़ा तहसील के युवाओं की भर्ती और 16 जुलाई को लोहारू, तोशाम और सिवानी तहसील तथा 17 जुलाई को दादरी और बाढ़ड़ा तहसील के युवाओं की भर्ती होगी।
विज्ञापन
17 जुलाई को डीफेंस सप्लाई कोर (डीएससी) के लिए हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के भूतपूर्व सैनिक और उनकी संतान भर्ती के लिए आ सकते हैं।