{"_id":"7e2f29df3380b5f0d26442f37b4f5952","slug":"army-chief-bikram-singh-meets-school-children","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्मी चीफ से मिले जीडी गोयनका स्कूल के बच्चे","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
आर्मी चीफ से मिले जीडी गोयनका स्कूल के बच्चे
अमर उजाला, नोएडा
Updated Thu, 20 Feb 2014 03:45 PM IST
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल के छात्रों के दल ने नई दिल्ली में इंडियन आर्मी चीफ जनरल विक्रम सिंह से मुलाकात की।
विज्ञापन
15 छात्रों का दल मंगलवार को स्कूल की प्रिंसिपल नीतू कपूर के नेतृत्व में आर्मी मुख्यालय में आर्मी चीफ से मिला। इस मौके पर छात्रों के सवालों के जवाब भी आर्मी चीफ ने दिए।
जनरल सिंह ने छात्रों को जीवन में सफल होने के लिए अनुशासन का पालन करने व एक दूसरे का सहयोग करने की सलाह दी। साथ ही कहा कि जीवन में लक्ष्य प्राप्ति के लिए कड़ी मेहनत करनी चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने छात्रों से शार्टकट रास्ता नहीं अपनाने को कहा। जनरल ने कहा कि छात्रों को अपने गुरु का हमेशा सम्मान करना चाहिए।
सभी छात्र आर्मी चीफ से मिलकर काफी उत्साहित थे। इस मौके पर आर्मी चीफ ने स्कूल प्रिंसिपल को स्मृति चिह्न भी भेंट किया।