फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   arbitrary of public school in dehradun

कमाई के लिए अभिभावकों को टॉर्चर कर रहे स्कूल

Mon, 31 Mar 2014 11:52 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 31 Mar 2014 11:52 AM IST
विज्ञापन
arbitrary of public school in dehradun

राजधानी देहरादून के स्कूलों ने मनमानी सभी हदें पार कर दी हैं। अमर उजाला हेल्पलाइन पर रविवार को ऐसी तमाम शिकायतें मिली।

विज्ञापन


पढ़ें, जनता के बीच एनडी तिवारी ने किया ऐलान

स्कूलों ने कोचिंग संस्थानों से टाईअप कर कमाई का नया तरीका निकाल लिया है। सीबीएसई अपने स्कूलों में ऐसी गतिविधियों पर रोक लगा चुका है, लेकिन आईसीएसई बोर्ड के स्कूलों पर कोई लगाम नहीं है।
विज्ञापन


कोचिंग के नाम पर वसूली जा रही मोटी रकम अभिभावकों पर बहुत भारी पड़ रही है। परेशानियां और भी हैं, मसलन एसजीआरआर पब्लिक स्कूल के अभिभावकों की शिकायत है कि हर साल उनसे एडमिशन की पूरी फीस ली जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

किताबों में भी स्कूल कर रहे कमाई

arbitrary of public school in dehradun

फीस जमा करने में देरी होने पर कारमन स्कूल प्रेमनगर ने एक महिला अभिभावक को बच्चे की टीसी लेने का फरमान जारी कर दिया है। कई स्कूलों के अभिभावकों की शिकायत है कि किताबों में भी स्कूल कमाई कर रहे हैं।

पढ़ें, रिश्तेदार संग मिल एक बाप ने किया बेटी का रेप

एक अभिभावक का आरोप है कि स्कूल द्वारा बताया गया बुक स्टॉल संचालक हर किताब के साथ कॉपी जरूर दे रहा है, जबकि उन्हें कॉपी की जरूरत ही नहीं है।

स्कूल अपनाते हैं ये तरीके

arbitrary of public school in dehradun

- कई अभिभावकों ने शिकायत की है कि स्कूलों ने प्राइवेट कोचिंग संस्थानों से टाईअप कर लिया है। यह संस्थान केवल गणित और विज्ञान पढ़ाने के लिए 31 हजार रुपए और सर्विस टैक्स अलग से वसूल रहे हैं।

बाकी विषयों की पढ़ाई के लिए स्कूल अपनी पूरी फीस वसूल रहे हैं। इस टाईअप गेम से अभिभावकों की जेब पर दोगुना बोझ बढ़ गया है।

पढ़ें, उत्तराखंड के यह पॉलीटेक्निक कॉलेज होंगे 'बंद'

- सेंट जेवियर स्कूल के एक अभिभावक ने बताया कि उन्हें बच्चे की किताबें और ड्रेस लाने के लिए एक पर्ची दी गई है। स्कूल जाखन में है और किताबों की दुकान सहस्त्रधारा रोड, आईटी पार्क के निकट।

यानी करीब आठ किलोमीटर दौड़ लगाकर किताबें मिल रही हैं। इस पर्ची पर लिखा है कि दूसरी किसी भी दुकान पर किताबें नहीं मिलती।

पढ़ें, इस बार नेताजी को होगा हजारों वोट का नुकसान!

- सेंट जोजेफ्स एकेडमी के कुछ अभिभावकों की शिकायत है कि गत वर्ष उनके बच्चों को दबाव के चलते आरटीई नियमावली के तहत आठवीं में पास कर दिया गया था।

इस वर्ष नौवी में पहुंचने के बाद स्कूल ने उन सभी छात्रों को दोबारा फेल कर दिया है। साथ ही सलाह भी दे रहे हैं कि जाकर ओपन बोर्ड से परीक्षा दिलाओ।

हमसे साझा करें अपना दर्द

arbitrary of public school in dehradun

तमाम दावों के बावजूद मनमानी पर उतारू स्कूलों पर लगाम कसने में शिक्षा विभाग नाकाम साबित हुआ है। पिछले साल भी तमाम स्कूलों को नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन हुआ कुछ नहीं।

पढ़ें, स्कूलों में इस बार अलग तरीके से कटेगी आपकी जेब

इस वर्ष अभी तक शिक्षा विभाग एक एडवाइजरी तक जारी नहीं कर पाया है। विभाग के अधिकारियों का कहना है वह शिकायतों पर कार्रवाई करते हैं।

पढ़ें, इस बार नेताजी को होगा हजारों वोट का नुकसान!

यदि पब्लिक स्कूलों की मनमानी से आप परेशान हैं तो अपनी शिकायत हमसे साझा कर सकते हैं। हमारे हेल्पलाइन नंबर 8392922180 पर सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक आप कॉल कर सकते हैं।

आपकी पहचान छिपाकर रखी जाएगी। इसके अलावा हमारे ईमेल आईडी editor@ddn.amarujala.com पर भी शिकायत भेज सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed