{"_id":"c06826db973bf79270f930b80bd41e64","slug":"aptitiude-test-for-admission-in-punjab-iti","type":"story","status":"publish","title_hn":"ITI में एप्टीट्यूड टेस्ट देना है तो ये खबर पढ़ें","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
ITI में एप्टीट्यूड टेस्ट देना है तो ये खबर पढ़ें
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 09 Jun 2014 12:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तकनीकी शिक्षा मंत्री मदन मोहन मित्तल ने कहा है कि आईटीआई में एप्टीट्यूड टेस्ट शुरू करने वाला पंजाब पहला राज्य बन गया है। अब विद्यार्थियों को बेहतर ट्रेड चुनने के लिए दुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
सरकार विद्यार्थियों के लिए पंजाब स्किल एप्टीट्यूड टेस्ट कराएगी, जिसका खर्च सरकार उठाएगी। इससे आठवीं, दसवीं, बारहवीं पास विद्यार्थियों के हुनर की पहचान हो सकेगी, उन्हें सही ट्रेड चुनने को सलाह दी जा सकेगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आईटीआई में ज्यादातर विद्यार्थी ऐसे होते हैं जो मार्गदर्शन के अभाव में गलत ट्रेड चुन लेते थे। बाद में उन्हें परेशानी आती थी। टेस्ट के लिए 63 आईटीआई में सेंटर बनाए गए हैं। जहां विद्यार्थी 14 अगस्त तक टेस्ट दे सकते हैं।
विज्ञापन