फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   apply online jee mains exam.

JEE: परेशानी आए तो सहायता केंद्र जाएं

Sun, 09 Nov 2014 02:03 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 09 Nov 2014 02:03 PM IST
विज्ञापन
apply online jee mains exam.

इंजीनियरिंग के महामुकाबले जेईई मेंस की आवेदन प्रक्रिया चल रही है। परीक्षा कराने वाले सीबीएसई बोर्ड ने साफ कर दिया है कि आवेदन केवल ऑनलाइन होगा और किसी भी छात्र को हार्ड कॉपी में आवेदन पत्र नहीं दिया जाएगा।

विज्ञापन


ऑनलाइन आवेदन में तमाम परेशानियां आनी लाजिमी हैं। इससे निपटने के लिए बोर्ड ने देशभर में 241 सहायता केंद्र बनाए हैं। सीबीएसई की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक जेईई मेंस ऑनलाइन व ऑफलाइन होगी।
विज्ञापन


परीक्षा की आवेदन प्रक्रिया वेबसाइट पर चल रही है। इस दौरान तमाम तकनीकी दिक्कतें आना आम बात है। ऐसी परेशानियों से निपटने के लिए ही बोर्ड ने यह सहायता केंद्र बनाए हैं। यहां ऑनलाइन आवेदन में एक्सपर्ट की सलाह ली जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड में यह सहायता केंद्र
अल्मोड़ा : आर्मी स्कूल, अल्मोड़ा
देहरादून : दून ग्लोबल स्कूल, झाझरा
देहरादून : स्कॉलर्स होम स्कूल, जाखन
हरिद्वार : शिवडेल स्कूल, जगजीतपुर, कनखल
नैनीताल : बिरला विद्या मंदिर, नैनीताल
हल्द्वानी : डीएवी सेनेटरी पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी
रुड़की : ग्रीनवे मॉर्डन स्कूल, हरिद्वार रोड
पौड़ी गढ़वाल : डीएवी पब्लिक स्कूल, कोटद्वार
पंतनगर : गोविंद बल्लभ पंत यूनिवर्सिटी

आवेदन में माध्यम बताना जरूरी
जेईई मेंस का ऑनलाइन आवेदन करने जा रहे अभ्यर्थियों को परीक्षा का माध्यम बताना जरूरी है। मसलन अगर हिंदी में परीक्षा देना चाहते हैं तो हिंदी माध्यम ही भरें और अगर अंग्रेजी में देना चाहते हैं तो उसी पर क्लिक करें। इस बार बोर्ड की ओर से माध्यम के मुताबिक अलग-अलग पेपर दिया जाएगा।

यहां करें ऑनलाइन आवेदन : www.jeemain.nic.in

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed