{"_id":"03ab810c013d95a53fdd8a6e6f6c82ac","slug":"apply-online-for-scholarship-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कॉलरशिप चाहिए तो यहां करें ऑनलाइन आवेदन","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
स्कॉलरशिप चाहिए तो यहां करें ऑनलाइन आवेदन
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 02 Jul 2015 12:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के सरकारी स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालय में शैक्षणिक क्षेत्र में अव्वल रहने वाले विद्यार्थियों को राज्य सरकार छात्रवृत्ति देगी। उच्च शिक्षा विभाग ने पात्र छात्रों से आवेदन मांगे हैं।
विज्ञापन
छात्रवृत्ति लेने के लिए विद्यार्थियों को विभाग की वेबसाइट पर पंजीकरण आवेदन पत्र मिलेगा। चुने जाने वाले विद्यार्थियों को दस हजार से लेकर बीस हजार रुपये तक की छात्रवृत्ति दी जाएगी। 30 जुलाई तक वेबसाइट पर पंजीकरण आवेदन पत्र मिलेगा।
विज्ञापन
उच्च शिक्षा निदेशक ने बताया है कि वर्ष 2015-16 में डा. अंबेदकर मेधावी छात्रवृत्ति योजना, स्वामी विवेकानंद छात्रवृत्ति योजना, ठाकुर सेन नेगी उत्कृष्ट छात्रवृत्ति योजना, महर्षि वाल्मीकि छात्रवृत्ति योजना, इंदिरा गांधी उत्कृष्ट छात्रवृत्ति योजना के तहत स्कॉलरशिप मिलेगी।
विज्ञापन
इसके अलावा आईआरडीपी छात्रवृत्ति योजना, राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज छात्रवृत्ति योजना, सैनिक स्कूल छात्रवृत्ति योजना, एनडीए छात्रवृत्ति योजना, कल्पना चावला छात्रवृत्ति योजना, मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना के तहत छात्रवृत्ति दी जाएगी। विभाग की वेबसाइट hpepass.cgg.gov.in पर आनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं।