{"_id":"c19b8d052af8abac92f0901b834c3d61","slug":"apply-online-for-master-courses-in-delhi-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"DU में ऑनलाइन आवेदन की तिथि बढ़ी","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
DU में ऑनलाइन आवेदन की तिथि बढ़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 18 Apr 2014 07:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विवि में पीजी पाठ्यक्रमों में आवेदन करने से चूके छात्रों के लिए अच्छी खबर है। अब वह पीजी पाठ्यक्रमों में 30 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। पहली बार केंद्रीयकृत ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया दस मार्च से शुरू हुई थी।
विज्ञापन
आवेदन करने की तिथि 18 अप्रैल तक निर्धारित थी। ऑनलाइन आवेदन होने के कारण विभिन्न संकायों के प्रोसपेक्ट्स आवेदकों को ऑनलाइन ही वेबसाइट के माध्यम से मिलेंगे। आवेदन के बाद प्रवेश परीक्षा का दौर केंद्रीयकृत व्यवस्था के तहत एक जून से 30 जून के बीच शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
दिल्ली विवि ने नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन की तिथि को आगे बढ़ाया है। बताया जा रहा है कि पहली बार केंद्रीयकृत ऑनलाइन तरीके से हो रही आवेदन प्रक्रिया के तहत छात्रों को परेशानी से बचाने केलिए तिथि को आगे बढ़ाया गया है।
विज्ञापन
मालूम हो कि इससे पहले प्रशासन ने आवेदन शुरु करने की तिथि को भी आगे बढ़ाया था। पहले आवेदन एक मार्च से शुरु होने थे लेकिन यह दस मार्च से शुरु हो सके।
वहीं दिल्ली विवि प्रशासन पहले ही साफ कर चुका है कि यदि फॉर्म में कोई गलती होगी तो उसे ठीक किया जाएगा और फॉर्म को रद्द नहीं किया जाएगा। छात्रों की ओर से प्रशासन को काफी ईमेल प्राप्त हुए हैं जिन्हें संबंधित फैकल्टी व विभाग को भेजा जा रहा है। अंतिम तिथि के बाद विभाग छात्र के फॉर्म में गलती को ठीक कर देगा। वहीं विभिन्न पाठ्यक्रमों केलिए परीक्षा का दौर 1 जून से शुरू हो जाएगा।
ऑनलाइन आवेदन के लिए क्लिक करें यहां- http://admission.du.ac.in/pgadm/