फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   apply online for atul maheshwari scholarship 2015.

अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवदेन शुरू

Fri, 28 Aug 2015 11:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 28 Aug 2015 11:33 AM IST
विज्ञापन
apply online for atul maheshwari scholarship 2015.

अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा संचालित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति 2015 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 27 अगस्त, बृहस्पतिवार से शुरू हो रही है। अगले माह 10 सितंबर तक आवेदन किया जा सकता है। फाउंडेशन की वेबसाइट foundation.amarujala.com या फिर अमर उजाला की वेबसाइट amarujala.com पर जाकर फार्म भरा जा सकता है। इसके अलावा विद्यार्थी अपने मोबाइल से मिस्ड कॉल करके भी आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


08030636402 नंबर पर मिस्ड कॉल करने पर विद्यार्थी के मोबाइल पर एसएमएस के जरिए वेबसाइट का लिंक दिया जाएगा। इस लिंक पर क्लिक करके मोबाइल के जरिए भी आवेदन किया जा सकेगा। मिस्ड कॉल का रिस्पांस तभी मिल सकेगा अगर डायल करने वाले मोबाइल पर डीएनडी (डू नाट डिस्टर्ब) सेवा एक्टीवेट नहीं हो। एक्टीवेट डीएनडी सेवा को हटाने के लिए उपभोक्ता को 1909 पर कॉल करके इसे निष्क्त्रिस्य कराना होगा।
विज्ञापन


फार्म में मांगी गई सभी जानकारियां देना अनिवार्य होगा। लिखित परीक्षा ऑनलाइन नहीं बल्कि विभिन्न शहरों में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर होगी। फार्म भरते समय लिखित परीक्षा के लिए विद्यार्थी अपनी सुविधा अनुसार शहर का चयन कर सकेंगे। इसके लिए 51 शहरों का विकल्प फार्म में दिया गया है। परीक्षा केंद्र की सूचना ई-मेल द्वारा भेजे जाने वाले एडमिट कार्ड में दी जाएगी। इसलिए हर आवेदक का ई-मेल आईडी होना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed