{"_id":"a388261c0500df3363e44d2e94d09ece","slug":"apply-online-for-admission-in-private-schools","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राइवेट स्कूल में एडमिशन चाहिए तो जल्दी करें आवेदन","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
प्राइवेट स्कूल में एडमिशन चाहिए तो जल्दी करें आवेदन
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 01 May 2014 11:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा शिक्षा नियमावली के नियम 134 ए के तहत कक्षा तीन से दसवीं और 12वीं तक के लिए दाखिले प्रक्रिया का शिक्षा विभाग ने खुलासा कर दिया है।
विज्ञापन
मौलिक शिक्षा विभाग ने जिलों में मौलिक शिक्षा अधिकारियों को पत्र भेज दिया है। पत्र में कहा गया है कि 11 मई को जिला स्तर पर ऐसे बच्चों का लर्निंग लेवल असेसमेंट टेस्ट लिया जाएगा। जिसकी पूरी जानकारी विभाग की वेबसाइट पर डाल दी जाएगी। इस मामले में आवेदकों को भी एसएमएस के माध्यम से सूचित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
उधर, 22 अप्रैल को कक्षा एक और दो के जिन बच्चों का नाम ड्रॉ में आया है। उन्हें 15 मई तक अपनी औपचारिकताएं पूरी करनी होगी। हरियाणा मौलिक शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि जो बच्चे ड्रॉ से महरूम रह गए थे। ऐसे इच्छुक विद्यार्थी दो मई तक ऑनलाइन प्रक्रिया से दोबारा आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विभाग का कहना है कि इसके लिए बच्चों के अभिभावकों को एसएमएस के माध्यम से सूचित किया जा चुका है। इस मामले में दो जमा पांच मुद्दे जन आंदोलन के संयोजक सत्यवीर सिंह हुड्डा ने मांग की है कि ड्रा निकालने के बाद भी कई स्कूल इसका लाभ नहीं दे रहे हैं।
ऐसे स्कूलों के खिलाफ शिक्षा विभाग कार्रवाई करे। उन्होंने कहा कि नियम 134ए के तहत 41000 प्रार्थना पत्र शिक्षा विभाग के पास आए हैं। जबकि सीटों की संख्या तीन लाख से अधिक है।