{"_id":"89e57f67672b1ad0cae5b8501f650b2d","slug":"apply-online-for-admission-in-bcom-in-punjab-university-and-college-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"BCom में दाखिला आज से, ऑनलाइन करें अप्लाई","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
BCom में दाखिला आज से, ऑनलाइन करें अप्लाई
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 03 Jun 2015 08:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब यूनिवर्सिटी ने शहर के 11 कॉलेज और पीयू स्थित ईवनिंग विभाग में बीकॉम फर्स्ट ईयर में दाखिले का शेड्यूल जारी कर दिया है। बीकॉम की करीब 2400 सीटों पर दाखिले के लिए 12वीं पास स्टूडेंट बुधवार से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन
ऑनलाइन आवेदन वेबसाइट http://bcomadmissions.puchd.ac.in पर किया जा सकेगा। दाखिले से संबंधित जानकारी वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। आगामी सत्र में कई कॉलेजों को बीकॉम की अतिरिक्त यूनिट (70 प्रति यूनिट) मिलने की संभावना है।
विज्ञापन
सेंट्रलाइज्ड बीकॉम एडमिशन कोऑर्डिनेटर प्रो. संजय कौशिक ने बताया कि इस साल भी बीकॉम में दाखिला सेंट्रलाइज्ड काउंसिलिंग के तहत होगा। 14 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 16 जून शाम 4 बजे तक एसबीआई बैंक में जनरल कैटेगरी में 300 और एससी-एसटी कैटेगरी में 150 रुपये फीस जमा करनी होगी।
विज्ञापन
ब्लाइंड और विकलांग स्टूडेंट्स को आवेदन फॉर्म की फीस से छूट दी गई है। आवेदन फॉर्म और फीस भरने के बाद संबंधित प्रमाण पत्रों की हार्ड कॉपी 19 जून तक पीयू स्थित यूनिवर्सिटी बिजनेस स्कूल, आर्ट्स ब्लॉक- 3 के कमरा नंबर-5 में जमा करनी होगी।
कूरियर या डाक से 19 जून के बाद कोई भी डॉक्यूमेंट रिसीव नहीं किया जाएगा। पहली मेरिट लिस्ट 26 जून को शाम 6 बजे जारी कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि पहली बार आवेदन फॉर्म में तीसरे जेंडर के विकल्प को शामिल किया है।
कॉलेजों में इस तरह रहेंगी सीटें
कॉलेज का नामकुल सीटें
एसडी कॉलेज-32350
डीएवी कॉलेज-10350
जीसीजी-11140
जीसी-11140
जीसीजी-42140
जीसी-46140
एमसीएम-36280
जीजीसीबीए-42140
देव समाज वुमन-45210
गुरु गोबिंद सिंह वुमन-26140
गुरु गोबिंद सिंह-26210
पीयू ईवनिंग विभाग-70
हेल्पलाइन पर मिलेगी जानकारी
प्रो. संजय कौशिक ने बताया कि स्टूडेंट्स की समस्याओं के समाधान के लिए स्पेशल हेल्पलाइन नंबर 9878862680 शुरू किया है। सुबह 9 से शाम 5 बजे तक हेल्पलाइन पर संपर्क किया जा सकता है। स्टूडेंट आवेदन से संबंधित समस्या के लिए वेबसाइट पर दी गई ई-मेल सेशिकायत भी भेज सकते हैं।
बीकॉम मेरिट लिस्ट के बाद पहली काउंसिलिंग 1 से 4 जुलाई को पीयू लॉ ऑडिटोरियम में होगी। बुधवार से बीकॉम फर्स्ट ईयर में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो जाएगा। आवेदन फॉर्म को काफी सरल रखने की कोशिश की गई है। स्टूडेंट्सकी सभी समस्याओं को घर बैठे हल करने के लिए स्पेशल हेल्पलाइन नंबर भी शुरू किया है।
-प्रो. संजय कौशिक, कोऑर्डिनेटर बीकॉम एडमिशन