फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   apply in law and management courses

जेईई, पीएमटी छूटे तो क्या मैनेजमेंट, लॉ हैं ना

Sun, 30 Mar 2014 11:42 AM IST
आफताब अजमत/ अमर उजाला, देहरादून
आफताब अजमत/ अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 30 Mar 2014 11:42 AM IST
विज्ञापन
apply in law and management courses

12वीं की बोर्ड परीक्षाएं अंतिम चरण में हैं। इसके बाद इंजीनियरिंग और मेडिकल की प्रवेश परीक्षाएं होनी हैं।

विज्ञापन


तैयारी न होने के कारण पसोपेश में छात्र
अधिकतर छात्र इन परीक्षाओं को बेहतर कॅरियर का जरिया मानते हैं और आवेदन भी कर चुके हैं। लेकिन कई ऐसे भी हैं जो विभिन्न वजहों से आवेदन नहीं कर सके हैं या आवेदन के बावजूद परीक्षा की तैयारी न होने के कारण पसोपेश में हैं।

लेकिन, ऐसे छात्रों के लिए कॅरियर के दरवाजे इंजीनियरिंग और मेडिकल पर ही बंद नहीं होते। मैनेजमेंट, लॉ और होटल मैनेजमेंट जैसे कई विकल्प अब भी खुले हैं। छात्र इनसे जुड़कर अपना भविष्य संवार सकते हैं।
विज्ञापन


देश के नामी विधि संस्थानों में एलएलबी में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (क्लैट) के आवेदन की तिथि 15 अप्रैल तक बढ़ा दी गई है। अभी यह तारीख 31 मार्च तक थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंजीनियरिंग और मेडिकल के अलावा भी है आप्शन
इसके अलावा प्रबंधन, विधि और होटल मैनजमेंट के पाठ्यक्रमों में प्रवेश की प्रक्रियाएं कई संस्थानों में चल रही हैं। कॅरियर लांचर के अकादमिक निदेशक अमित मित्तल बताते हैं कि 12वीं के बाद इंजीनियरिंग और मेडिकल के अलावा भी तमाम ऐसी स्ट्रीम हैं, जहां युवा आवेदन कर सकते हैं।


उन्होंने बताया कि देशभर के विधि संस्थानों में क्लैट के जरिये दाखिला पाने वाले 50 फीसदी छात्र ऐसे हैं, जिनके 12वीं में विज्ञान विषय थे। ऐसे में यह कहना गलत है कि साइंस स्ट्रीम के छात्र सिर्फ इंजीनियरिंग या मेडिकल में ही जा सकते हैं।

यहां कर सकते हैं आवेदन
संस्थान - कोर्स - अंतिम तिथि - परीक्षा तिथि
दिल्ली विवि - बीएमएस - मई के तृतीय सप्ताह - 1 जून 2014
आईआईएम इंदौर - एमबीए इंटिग्रेटेड - 4 अप्रैल 2014 - 15 मई 2014
सिंबायोसिस इंस्टीट्यूट - बीबीए, बीसीए, बीएससी - 13 अप्रैल 2014 - 3 मई 2014
एनएमआईएमएस मुंबई - बीबीए, बीकॉम ऑनर्स - 25 अप्रैल 2014 - 11 मई 2014
आईपी यूनिवर्सिटी - बीबीए आदि - 10 अप्रैल 2014 - 24 मई 2014

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed