फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   apply for talent search examination

टैलेंट सर्च एग्जामिनेशन के लिए 31 तक करें आवेदन

Sun, 23 Aug 2015 01:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 23 Aug 2015 01:11 PM IST
विज्ञापन
apply for talent search examination

स्कूल स्तर पर 9वीं से 12वीं के स्टूडेंट्स के लिए स्टेट लेवल नेशनल टैलेंट सर्च एग्जामिनेशन -2015(एसएनटीएसई) का आयोजन किया जा रहा है। स्टेट काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (एससीईआरटी) सेक्टर-32 पहले चरण की परीक्षा 8 नवंबर 2015 को आयोजित करेगा। स्कूल लेवल पर साइंस की प्रतिभाओं को परखने के लिए यह परीक्षा हर वर्ष आयोजित की जाती है। नेशनल काउंसिल फॉर रिसर्च एंड ट्रेनिंग(एनसीईआरटी) की देखरेख में परीक्षा होगी। इसके लिए 31 अगस्त तक आवेदन किया जा सकता है। पहले चरण की परीक्षा पास करने पर स्टूडेंट को नेशनल राउंड की परीक्षा क्लीयर करनी पड़ती है।

विज्ञापन


200 अंकों की परीक्षा
स्कॉलरशिप के लिए स्टेट लेवल पर होने वाली परीक्षा 200 अंकों की होगी। मेंटल एबिलिटी टेस्ट(50), लैंग्वेज(50) और स्कॉलिस्टिक एप्टीट्यूट टेस्ट (100) अंक की परीक्षा होगी। स्टूडेंट्स को साइंस में 40,सोशल साइंस में 40 और गणित में कम से कम 20 अंक लाने पर ही क्वालिफाई माना जाएगा। नेशनल लेवल के लिए यूटी का 10 सीटों का कोटा निर्धारित है।
विज्ञापन


कैसे करें आवेदन
-9वीं या 10वीं क्लास में 61 फीसदी से अधिक अंक पाने वाले स्टूडेंट आवेदन कर सकते हैं।
-एससी कैटेगरी को 5 फीसदी की राहत मिलेगी।
-स्टूडेंट की उम्र 18 साल से कम होनी चाहिए।
-आवेदन फार्म सेक्टर-32 स्थित एससीईआरटी से प्राप्त किए जा सकते हैं।
-आवेदन फार्म पर स्कूल प्रिंसिपल के हस्ताक्षर होने चाहिए।

कितनी मिलेगी स्कॉलरशिप
11वीं और 12वीं क्लास में हर महीने 1250 रुपये स्कॉलरशिप मिलेगी
अंडर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट स्तर पर हर महीने 2 हजार स्कॉलरशिप
पीएचडी करने वाले स्टूडेंट्स को डिग्री करने के लिए यूजीसी नियमों के तहत स्कॉलरशिप दी जाती है।

एनसीईआरटी स्कूल स्तर पर अच्छे टैलेंट को निखारने के लिए यह परीक्षा आयोजित करता है। एनटीएसई स्टेट लेवल परीक्षा का रिजल्ट जनवरी 2016 तक घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. सुरेंद्र दहिया, डायरेक्टर एससीईआरटी सेक्टर-31

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed