फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Apply for Natureopathy and Yoga Diploma in 18 Thousand

18 हजार रुपये में डॉक्टर बनना है तो ये पढ़ें

Wed, 07 Jan 2015 04:38 PM IST
नीरज कुमार/अमर उजाला, चंडीगढ़
नीरज कुमार/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 07 Jan 2015 04:38 PM IST
विज्ञापन
Apply for Natureopathy and Yoga Diploma in 18 Thousand

अब मात्र 18 हजार रुपये में आप डॉक्टर बन सकते हैं। आपको नेचुरोपैथी एंड योग थैरैपी का तीन वर्ष का डिप्लोमा कोर्स (डीएनवाईटी) करना होगा। इसमें प्रवेश के लिए अंतिम तिथि 31 जनवरी है।

विज्ञापन


फार्म और प्रॉस्पेक्टस सेक्टर-16 के गांधी स्मारक भवन से लिए जा सकते हैं। इसके आवेदक को न्यूनतम 12वीं पास होना चाहिए। जिन्होंने कला वर्ग से 12वीं पास की है, उन्हें सामान्य-ज्ञान की अतिरिक्त परीक्षा देनी होगी।
विज्ञापन


एमबीबीएस, बीएएमएस, बीयूएमएस, बीएचएमएस डिग्रीधारकों को सीधे दूसरे वर्ष में प्रवेश मिलेगा। प्राकृतिक चिकित्सा क्षेत्र में करियर बनाने के लिए यह कोर्स उपलब्ध है। चिकित्सा एवं योग विद्यापीठ पट्टीकल्याणा (पानीपत) से यह कोर्स संचालित किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग में करियर

Apply for Natureopathy and Yoga Diploma in 18 Thousand

काफी समय से चिकित्सा के क्षेत्र में एलोपैथी का प्रयोग हो रहा है, लेकिन इसके साइड इफेक्ट और बढ़ती कीमत के कारण लोगों का रुख अब आयुर्वेदिक व प्राकृतिक चिकित्सा की ओर बढ़ रहा है। प्राकृतिक चिकित्सक बनने के इच्छुक युवाओं के लिए इसमें करियर की अपार संभावनाएं हैं।

क्या है प्राकृतिक चिकित्सा
प्राकृतिक चिकित्सा उभरती हुई आदर्श और निर्दोष चिकित्सा पद्धति है। इससे नियमित जीवनशैली के साथ संतुलित आहार, योग, प्राणायाम आदि का उपयोग करते हुए शरीर को निरोग बनाया जाता है। प्राकृतिक चिकित्सा में किसी दवा का प्रयोग नहीं होता। यह सिखाती है कि निरोग कैसे रहा जाए।

डीएनवाईटी पाठ्यक्रम तीन वर्ष का है। इसमें छह माह का व्यावहारिक प्रशिक्षण शामिल है। डीएनवाईटी डिप्लोमा कोर्स की कक्षाएं प्रत्येक रविवार को गांधी स्मारक भवन में होंगी।
-डॉ.देवराज त्यागी, डायरेक्टर, प्राकृतिक जीवन केंद्र गांधी स्मारक भवन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed