फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Apply for MBBS BDS entrance exam till 31 january.

एमबीबीएस, बीडीएस के लिए यहां करें आवेदन

Fri, 05 Dec 2014 01:38 PM IST
Updated Fri, 05 Dec 2014 01:38 PM IST
विज्ञापन
Apply for MBBS BDS entrance exam till 31 january.

एमबीबीएस/बीडीएस में प्रवेश को शैक्षणिक सत्र 2015-16 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड नई दिल्ली 3 मई, 2015 को एआईपीएमटी प्रवेश परीक्षा लेगा। इसमें हिस्सा लेने के लिए छात्रों को www.aipmt.nic.in की वेबसाइट से ऑनलाइन आवेदन करना होगा। एक से 31 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन होगा। इसके बाद 31 दिसंबर से 31 जनवरी तक 1200 रुपये विलंब शुल्क लगेगा।

विज्ञापन


विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्यामलाल कौशल ने कहा कि बीडीएस कोर्स में प्रवेश को विवि कोई परीक्षा नहीं करवाएगा। आल इंडिया लेवल की केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड दिल्ली ही राज्य कोटे की एमबीबीएस/ बीडीएस सीटों के लिए मेरिट जारी करेगा। इसके आधार पर प्रदेश विवि अलग से प्रोस्पेक्टस जारी करेगा।
विज्ञापन


निदेशक चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान हिमाचल प्रदेश के निर्देशों के मुताबिक एमबीबीएस/ बीडीएस पाठ्यक्रमों में शैैक्षणिक सत्र-2015-16 के लिए प्रवेश को अखिल भारतीय स्तर की प्रवेश परीक्षा होगी। जानकारी सीबीएससी की वेबसाइट www.aipmt.nic.in पर उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फार्म भरते वक्त इन बातों का रखें ख्याल

Apply for MBBS BDS entrance exam till 31 january.

प्रदेश कोटे की सीटों के लिए प्रवेश परीक्षा की मेरिट दिल्ली से ही जारी होगी। इसलिए अभ्यर्थी ऑनलाइन फार्म भरने की चल रही प्रक्रिया में एचपी स्टेट कोड ऑफ इलिजिबिलिटी और कैटेगिरी अवश्य भरें। विवि प्रदेश के सरकारी और निजी कॉलेजों में एमबीबीएस/बीडीएस सीटों पर प्रवेश को अलग से प्रोस्पेक्टस जारी कर दिशा-निर्देश देगा। इसमें प्रवेश को पात्रता शर्तें तय होंगी।

इन्हें पूरा करने वाले अभ्यर्थियों से निर्धारित तिथि के भीतर ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे। इसकी सूचना निदेशक चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान, एचपीयू की वेबसाइट www.hp.gov.in/hpdmer या www.hpuniv.in पर उपलब्ध दी जाएगी। दोनों पाठ्यक्रमों में राज्य कोटे की सीटों में प्रवेश को अभ्यर्थी का नाम हिमाचल की एआईपीएमटी-2015 की मेरिट में होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed