फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   apply for jobs in emplyoment office

सेवायोजन कार्यालय में आज नौकरी का मौका

Sat, 14 Jun 2014 02:59 AM IST
शैलेश्ा अरोड़ा/अमर उजाला, लखनऊ
शैलेश्ा अरोड़ा/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 14 Jun 2014 02:59 AM IST
विज्ञापन
apply for jobs in emplyoment office

क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में शनिवार को अब तक का सबसे बड़ा रोजगार मेला लगने जा रहा है।

विज्ञापन


जहां बीटेक ग्रेजुएट्स के साथ ही साधारण स्नातक अभ्यर्थी भी साक्षात्कार दे सकते हैं।

इसके लिए अभी तक 475 से अधिक अभ्यर्थी अपना पंजीकरण करा चुके हैं।

शनिवार को रोजगार मेले के दौरान भी ऑन स्पॉट पंजीकरण किए जाएंगे।

मेला सुबह 10:30 बजे से क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय परिसर में आयोजित होगा। इसमें मल्टीनेशनल कंपनी एमफेसिस और एजिस साक्षात्कार के लिए आएंगी।

दोनों कंपनियों में कुल मिलाकर 800 पदों पर भर्ती की जानी है। इनमें से एमफेसिस जहां नोएडा लोकेशन के लिए भर्ती करेगी, वहीं एजिस लखनऊ के लिए।

अभ्यर्थियों को अपने साथ बायोडाटा व एजूकेशनल सर्टिफिकेट्स लाने होंगे।

क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में अब तका ये सबसे बड़ा रोजगार मेला होगा, जहां 800 पदों के लिए साक्षात्कार होंगे।

दूसरी खास बात ये कि आमतौर पर क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में लगने वाले रोजगार मेले अधिकतर इंटरमीडिएट व साधारण ग्रेजुएट्स के स्तर के होते थे।

लेकिन इस बार एमफेसिस कंपनी बीटेक ग्रेजुएट्स के लिए अवसर लेकर आ रही है। यह कंपनी देश-विदेश की अन्य कंपनियों को टेक्निकल व सॉफ्टवेयर सपोर्ट उपलब्ध कराती है।

कंपनी 700 पदों पर भर्ती करेगी, जिसमें टेक्निकल सपोर्ट ऑफिसर व कस्टमर सपोर्ट ऑफिसर के पद हैं।

बीई व बीटेक ग्रेजुएट्स के साथ ही अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राएं भी इसमें साक्षात्कार दे सकते हैं।

कंपनी 2.25 लाख रुपये पैकेज का जॉब देगी। इसके अलावा एजिस कंपनी कॉल सेंटर के लिए भर्तियां करेगी। यह कंपनी 100 पदों पर नियुक्ति के लिए आ रही है।

क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी पीके पुंडीर ने बताया कि जो अभ्यर्थी किसी वजह से एमफेसिस में चयनित नहीं होंगे या इसमें साक्षात्कार नहीं दे सकते वे एजिस में आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन


जेएनपीजी में 15 को कैंपस इंटरव्यू
श्री जयनारायण पीजी कॉलेज में 15 जून को कैंपस इंटरव्यू होगा। इसमें रिलायंस इंश्योरेंस कंपनी बड़ी संख्या में एजेंट्स की भर्ती करेगी।

कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसडी शर्मा ने बताया कि इस कॉलेज के साथ ही लखनऊ विश्वविद्यालय या उससे संबद्ध किसी भी कॉलेज के स्टूडेंट्स इस इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंटरव्यू सुबह 10.30 बजे से कॉलेज के रूम नंबर 33, 34 व 35 में होंगे। स्टूडेंट्स को अपने साथ एक बायोडाटा लाना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed