{"_id":"83064c8c5b234a71f267e26094107147","slug":"apply-for-jee-advance-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेईई एडवांस के लिए अप्लाई करने का आखिरी मौका","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
जेईई एडवांस के लिए अप्लाई करने का आखिरी मौका
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 07 May 2015 11:30 AM IST
विज्ञापन
जेईई मेंस का पहला पड़ाव पार करने वाले युवाओं के लिए आईआईटी में दाखिले की प्रवेश परीक्षा जेईई एडवांस के लिए आवेदन का गुरुवार को अंतिम दिन है।
विज्ञापन
जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वह कर सकते हैं। इसके बाद मौका नहीं मिलेगा। 27 अप्रैल को जेईई मेंस का परिणाम जारी हुआ। इससे चयनित शीर्ष 1.5 लाख अभ्यर्थियों के लिए दो मई से जेईई एडवांस का पंजीकरण शुरू हुआ था। सात मई को पंजीकरण का अंतिम दिन है। इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
मिलेगा गलती सुधार का मौका
जिन अभ्यर्थियों ने जल्दबाजी में अपने पंजीकरण फार्म में कोई त्रुटि कर दी होगी, वह 11 मई से आने वाले एडमिट कार्ड में देखकर उसे सुधार सकते हैं। परीक्षा कराने जा रहे आईआईटी बांबे ने अभ्यर्थियों को यह सुविधा दी है कि वह अपना एडमिट कार्ड देखकर उसमें गलती सुधार कर 14 मई से पहले अंतिम एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
24 मई को होगी परीक्षा
आईआईटी में दाखिले की परीक्षा 24 मई को देशभर में एक साथ आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पालियों में होगी। 18 जून को इसका परिणाम जारी किया जाएगा। जिन अभ्यर्थियों को रैंक लिस्ट में मौका मिलेगा, वह 25 जून से होने वाली संयुक्त काउंसिलिंग में ऑनलाइन च्वाइस भर सकते हैं।
यहां कराएं पंजीकरण : www.jeeadv.iitb.ac.in