{"_id":"eeef2e48675d7bfbb4a2335ba41d9583","slug":"apply-for-haryana-board-re-appear-exam-till-30-june-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा बोर्ड स्टूडेंट्स के लिए बेहद अहम खबर","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
हरियाणा बोर्ड स्टूडेंट्स के लिए बेहद अहम खबर
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 23 Jun 2015 11:17 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी की ओर से पूर्व विद्यालयी परीक्षार्थियों के लिए आगामी सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी परीक्षा सितंबर-2015 के लिए रि-अपीयर, अंक श्रेणी सुधार व अतिरिक्त विषय की श्रेणियों के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि 30 जून तक बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
बोर्ड के एक प्रवक्ता ने बताया कि 21 जून से 30 जून के मध्य पंजीकरण करवाने वाले परीक्षार्थियों को सामान्य परीक्षा शुल्क के साथ-साथ देरी शुल्क प्रति परीक्षार्थी 1000 रुपये देना होगा। इसके उपरांत आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन