{"_id":"90d957a07dd2c14ba8d4be0b33b35779","slug":"apply-for-diploma-entrance-test-2014-till-9-may","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिप्लोमा में एडमिशन लेने के इच्छुक स्टूडेंट्स खबर पढ़ें","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
डिप्लोमा में एडमिशन लेने के इच्छुक स्टूडेंट्स खबर पढ़ें
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला सिटी
Updated Sat, 03 May 2014 02:23 PM IST
विज्ञापन
डिप्लोमा प्रवेश परीक्षा डेट- 2014 की आवेदन प्रक्रिया के तहत तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक विद्यार्थी नौ मई तक आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थी को दसवीं कक्षा में उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
विज्ञापन
इसके अलावा जिन्होंने इस वर्ष दसवीं की परीक्षा दी है वे भी इसके लिए पात्र है। इन विद्यार्थियों को प्रवेश के समय उत्तीर्ण होने का प्रमाण देना होगा।
इसी प्रकार डेट-2014 के लिए पात्रता बारहवीं पास होना चाहिए। आर्थिक रूप से पिछडे़ अभ्यर्थी टीएफडब्लयू वर्ग के लिए आवेदन कर सकते हैं।
तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा अनुसूचित जाति, पिछड़ी जाति व मेधावी छात्रों के लिए छात्रवृत्तियां प्रदान की जाती है।
राजकीय बहुतकनीकी अंबाला शहर के प्रधानाचार्य आरसी जिंदल ने कहा कि तकनीकी शिक्षा प्राप्त छात्रों के लिए प्रचुर मात्रा में रोजगार की संभावनाएं उपलब्ध हैं।
विज्ञापन