फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   apply for aiims entrance 2016.

मेडिकल प्रवेश में दो मौके, एम्स और AIPMT एक साथ

Mon, 15 Feb 2016 12:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 15 Feb 2016 12:43 PM IST
विज्ञापन
apply for aiims entrance 2016.
देश
विज्ञापन
की दो मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं में अभ्यर्थियों के लिए सोमवार से आवेदन करने और सुधारने का मौका मिल रहा है। एम्स की प्रवेश परीक्षा के लिए सोमवार से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होने जा रही है तो दूसरी ओर एआईपीएमटी के आवेदन में करेक्शन भी सोमवार से होंगे।

एम्स एमबीबीएस एंट्रेंस को आज से आवेदन
एम्स की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक प्रवेश परीक्षा के लिए 15 फरवरी से 15 मार्च 2016 की शाम पांच बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। एम्स अपनी वेबसाइट पर 30 मार्च को सभी आवेदनों की सही स्थिति की जानकारी अपलोड करेगा। इसके बाद आठ अप्रैल तक उसमें सुधार किया जा सकेगा। एम्स की वेबसाइट पर दो मई से एडमिट कार्ड उपलब्ध होंगे। परीक्षा का परिणाम 14 जून को संभावित है। इसके बाद जुलाई के प्रथम सप्ताह में ऑनलाइन काउंसिलिंग शुरू हो जाएगी।

यहां करें ऑनलाइन आवेदन : www.aiimsexams.org

एआईपीएमटी में आज से करें करेक्शन
एमबीबीएस और बीडीएस दाखिले को होने वाली ऑल इंडिया प्री मेडिकल प्री डेंटल टेस्ट (एआईपीएमटी) के आवेदन में बोर्ड ने सभी अभ्यर्थियों को सोमवार से करेक्शन का मौका दे दिया है। अभ्यर्थी अब 15 फरवरी को सुबह 10 बजे से लेकर 20 फरवरी 2016 की रात 11:59 बजे तक अपने आवेदन में त्रुटि सुधार कर सकते हैं।

यहां करें त्रुटि सुधार :
www.aipmt.nic.in

अभ्यर्थी को पांच विकल्पों के अलावा कोई भी करेक्शन का मौका नहीं दिया जाएगा। यह त्रुटि सुधार केवल एक बार ही किया जा सकेगा। अभ्यर्थी डेट ऑफ बर्थ, स्टेट कोर्ड ऑफ एलिजिबिलिटी, जेंडर, कैटेगरी और डिसेबिलिटी स्टेटस में बदलाव कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed