{"_id":"ee4207921e785a88e9b36f1eaedc31c2","slug":"applicattion-form-from-5-may","type":"story","status":"publish","title_hn":"उर्दू, अरबी-फारसी विवि के पांच से मिलेंगे फॉर्म ","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
उर्दू, अरबी-फारसी विवि के पांच से मिलेंगे फॉर्म
आशीष त्रिवेदी/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 04 May 2014 03:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती उर्दू, अरबी-फारसी यूनिवर्सिटी में दाखिले के लिए फॉर्म पांच मई से मिलना शुरू होंगे। आवेदन केनरा बैंक व कारपोरेशन बैंक की शाखाओं से मिलेंगे।
विज्ञापन
इसकी कीमत 500 रुपये निर्धारित की गई है। दाखिले मेरिट के आधार पर लिए जाएंगे।
यूनिवर्सिटी प्रशासन के अनुसार फॉर्म बीए, बीएससी, बीकॉम, एमकॉम, एमबीए के साथ-साथ वोकेशनल कोर्स व सर्टिफिकेट कोर्स में दाखिले के लिए भी भरे जा सकते हैं।
विज्ञापन
सोमवार से मिलेंगे पीएचडी के आवेदन
उप्र विकलांग उद्धार डॉ. शकुंतला मिश्रा यूनिवर्सिटी में पीएचडी में दाखिले के लिए फॉर्ममई से मिलना शुरू होंगे। फॉर्म स्टूडेंट कॉलेज काउंटर से प्राप्त कर सकता है।
विज्ञापन
सामान्य व ओबीसी के स्टूडेंट्स के लिए ऑवेदन फॉर्म की कीमत 1000 रुपये और विकलांग व एससी-एसटी के अभ्यर्थियों के लिए फॉर्म की कीमत 500 रुपये निर्धारित की गई है।
स्टूडेंट यूनिवर्सिटी की वेबसाइट से भी ऑवेदन फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं। 10 विषयों में पीएचडी में दाखिले के लिए फॉर्म जारी किए गए हैं।
उनमें हिन्दी व अन्य भारतीय भाषा, अर्थशास्त्र, समाजकार्य, समाजशास्त्र, प्रबंध शास्त्र, शिक्षा शास्त्र, इतिहास, अंग्रेजी, राजनीति शास्त्र आदि शामिल हैं। फॉर्म सात जून तक मिलेंगे।